फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Cup-2024 postponed till further orders

Ambala News: सीएम कप-2024 आगामी आदेशों तक स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
CM Cup-2024 postponed till further orders
अंबाला छावनी का वारहीरोज स्टेडियम: संवाद
अंबाला। पहली बार होने जा रहे सीएम कप-2024 को खेल विभाग की तरफ से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। निदेशक खेल यशेंद्र सिंह की तरफ से शिक्षा विभाग की परीक्षाएं होने का तर्क दिया है। इसी कारण सीएम कप के लिए खिलाड़ियों के कम आवेदन आए है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इतना ही नहीं कुछ खिलाड़ियों ने भी खेल विभाग को पत्र लिखकर अपनी परीक्षाएं होने की बात कहीं थी। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर अंबाला खेल विभाग की तरफ से पिछले 5 दिन से चल रही तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गई। अंबाला जिला खेल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया है कि विभाग कि तरफ से निर्देश के मुताबिक सभी तैयारियों को रोक दिया गया है। बता दें कि 28 से एक मार्च तक हैंडबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, वाॅलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी के सीएम कप- 2024 के तहत खेल होने थे।
विज्ञापन

278 टीमों ने करवाया था पंजीकरण

अंबाला में सीएम कप को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। जिला खेल अधिकारी डॉ. प्रवीण ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक करीब 278 टीमों ने सभी छह खेलों के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। इतना ही नहीं शनिवार व रविवार को छुट्टी के बावजूद भी खेल विभाग की तरफ से कार्यालय खोलकर खिलाड़ियों के ऑफलाइन भी आवेदन किए थे और सभी कोच की ड्यूटियां लग रही थी। यहां तक कि खेल विभाग ने ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने के लिए प्राइवेट स्कूलों के मैदानों का भी चयन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमेंटो तक की हो गई थी खरीद

खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल विभाग के अधिकारियों और कोच में भी इस कप को करवाने के लिए खासा उत्साह था। यही कारण था कि मंगलवार दोपहर तक की सभी तैयारियां पूरी थी और खिलाड़ियों को देने के लिए मोमेंटो तक भी तैयार हो चुके थे। मैदान के लिए लाइन पाउडर भी खरीद लिए थे। बुधवार को सुबह मैदान में टैंट आदि की सभी तैयारियां होनी थी।

शिक्षा विभाग के अलावा बीडीपीओ से दी सूचना

आखिरी समय में सीएम कप-2024 के स्थगित होने के बाद खेल विभाग ने शिक्षा विभाग के जरिये सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के जरिये यह मैसेज पहुंचाया। इतना ही नहीं गांवों में बीडीपीओ के जरिये भी यह सूचना दी गई ताकि तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को समय रहते जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed