फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cloudy all day, no rain, possibility of 16 to 20 rain

Ambala News: दिनभर छाए बादल, नहीं हुई बारिश, 16 से 20 के बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, no rain, possibility of 16 to 20 rain
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने के साथ उमस रही। दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है। ये थोड़ा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पुरवाई नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मानसून की हल्की सी सक्रियता बनने की संभावना से हरियाणा राज्य में 14 अगस्त रात्रि और 15 अगस्त को उत्तरी जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल और करनाल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण और पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु इसके बाद 16 से 20 अगस्त के दौरान राज्य में मानसून ब्रेक की स्थिति फिर से बने रहने से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed