फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clerk returned to work, did not get the right of registry

Ambala News: लिपिक काम पर लौटे, नहीं मिला रजिस्ट्री का अधिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Clerk returned to work, did not get the right of registry
अंबाला। 42 दिन की हड़ताल के बाद वीरवार को उपमंडल कार्यालयों में लिपिक काम पर लौट आए, मगर उनके आने से काम का बोझ अत्यधिक बढ़ गया। अभी तक रजिस्ट्री क्लर्कों को रजिस्ट्री का अधिकार नहीं मिला है। अधिकारियों की मानें तो लंबित कार्य अधिक हैं। इसलिए व्यवस्था पटरी पर आने में चार से पांच दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

अब हड़ताल समाप्त होने के बाद अचानक से तहसील कार्यालयों में भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ ऐसा ही हाल छावनी के उपमंडल कार्यालय में देखने को मिला। वहीं तहसील तथा अंत्योदय सरल केंद्र में भी लोगों की भीड़ नजर आई। वीरवार को 28 रजिस्ट्री हुई ।
विज्ञापन

इसी तरह से अंत्योदय सरल केंद्र में वीरवार को 105 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। जिनमें से 63 युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस के लिए कंप्यूटर पर टेस्ट दिया। वहीं 50 ड्राइविंग लाइसेंस पक्के बनाए गए। दो दिन में 250 आरसी बनाई गई। इसी के चलते 80 डुप्लीकेट व रीन्युअल ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है लंबित काम
लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में 500 ड्राइविंग लाइसेंस, 700 आरसी, रीन्युअल ड्राइविंग लाइसेंस 400, रिन्युअल आरसी 350 लंबित हैं।

यह अटके थे काम
लिपिकों की हड़ताल के कारण तहसील में रजिस्ट्री, रजिस्ट्रेशन का काम, जाति वेरिफाई, शादी रजिस्ट्रेशन, अंत्याेदय सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, रीन्युअल आरसी, रीन्युअल ड्राइविंग लाइसेंस, कोर्ट वर्क, मिसलेनियस वर्क व अन्य काम प्रभावित थे।

सभी विभागों के लिपिक जो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे वह वापस आ गए हैं। लंबित सभी कार्यों को चार से पांच दिनों में निपटा लिया जाएगा।

-यशवंत सिंह, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed