फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning staff are less, dirt is immense

Ambala News: सफाई कर्मचारी कम, गंदगी अपार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cleaning staff are less, dirt is immense
अंबाला सिटी। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। इसी वजह से शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निगम पार्षद वार्डों में कर्मचारी बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में भी मुद्दा उठा था, मगर निगम में कर्मचारी बढ़ाने की प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

पार्षद नगर निगम की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वार्डों में कर्मचारी कम होने से सफाई नहीं हो पा रही। वहीं मंगलवार सुबह शहर में कई जगहों पर कूड़ा पड़ा हुआ था। जिससे लोगों को बदबू से परेशानी झेलनी पड़ी। निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दिवाली के कारण कूड़ा एकत्रित हो गया था। दोपहर तक शहर से कूड़ा उठवाया गया। बता दें कि नगर निगम हाउस की बैठक 16 नवंबर को होनी है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट का बुरा हाल : सूद
शहर की स्ट्रीट लाइट का भी बुरा हाल है। वार्ड में सफाई कर्मचारी पूरे नहीं है। उनके वार्ड में 18 सफाई कर्मचारी दिए हुए हैं। उनमें से सात से आठ कर्मचारी आते ही नहीं है। जग्गी कॉलोनी व कांवला, सावन विहार को 2019 नोटिफिकेशन में निगम में शामिल किया गया था, मगर यहां 2010 से कचरा प्रबंधन टैक्स मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रीति सूद, पार्षद वार्ड-20।
फॉगिंग भी कम हुई : सरदूल
उनके वार्ड में शेड्युल के हिसाब से फॉगिंग नहीं हुई है। हाउस बैठक में फॉगिंग को लेकर ब्यौरा भी मांगा जाएगा कि कहां-कहां पर फॉगिंग की गई और उस पर कितना निगम ने खर्च किया। वार्ड में विकास कार्य भी नहीं हुए। सफाई कर्मचारियों की भी कमी है। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
सरदूल सिंह, पार्षद, वार्ड-18।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed