फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clean chit to driver in bus brake failure case

Ambala News: बस के ब्रेक फेल होने के मामले में चालक को क्लीन चिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Clean chit to driver in bus brake failure case
अंबाला। शहर स्थित रोडवेज वर्कशाॅप से साहा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस अंबाला छावनी बस अड्डा के अंदर प्रवेश करते हुए ब्रेक फेल होने के मामले में महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बस चालक रामपाल को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते बस की ब्रेक फेल हुए थे। इसमें चालक की कोई गलती नहीं थी। वहीं, बस की फिटनेस जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बस अंबाला सिटी से साहा जा रही थी, लेकिन साहा पहुंचने से पहले फेल हो गए थे, क्योंकि बस में प्रेशर पाइप टूट गया था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

यह था मामला
बस चालक रामपाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप से सुबह सात बजे बस निकाली थी। इसके बाद वह बस को लेकर अंबाला छावनी बस अड्डा के पास पहुंचा। बस के अंदर करीब 35 यात्री बैठे हुए थे। जैसे ही वह बस को छावनी बस अड्डा के अंदर मोड़ने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन बस की ब्रेक नहीं लगी। यह देख चालक ने बस को अड्डे के अंदर डिवाइडर से लगाकर पत्थरों पर चढ़ाकर बस को रोका। वहीं, बस परिचालक रविंदर का कहना कि यह बस अंबाला सिटी से साहा मार्ग पर चलती है। अगर इस बस की ब्रेक सड़क पर फेल हो जाती तो यह हादसा भयानक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शुक्रवार को हुए हादसे में पाया गया है कि बस में किसी तकनीकी खामी के कारण ब्रेक फेल हुआ था। इसे ठीक कराने के लिए भेज दिया है। इसमें चालक की गलती नहीं थी।
-अश्वनी डोगरा, जीएम हरियाणा रोडवेज, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed