फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Classes 3 to 5 exams will begin on March 16.

Ambala News: 16 मार्च से होंगी कक्षा तीन से पांचवीं तक की परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Classes 3 to 5 exams will begin on March 16.
- शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे आदेश, तैयारियों में जुटा स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय स्कूलों में 16 मार्च से कक्षा तीन से पांचवीं की परीक्षाएं होंगी। शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। इन कक्षाओं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेंगी। शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में विशेष ध्यान दिया है। बालवाटिका-III से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन पूरी तरह से निपुण मिशन पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य यह जांचना है कि बच्चों ने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में कितनी पकड़ बनाई है, वहीं चौथी और पांचवीं कक्षा के प्रश्न पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार किए जाएंगे।
लिखित और मौखिक परीक्षा
प्राथमिक स्तर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास को जांचने के लिए लिखित के साथ मौखिक भी होगी। यदि 16 मार्च को पहली कक्षा की अंग्रेजी की लिखित परीक्षा है, तो अगले दिन यानी 17 मार्च को उसी विषय का मौखिक टेस्ट लिया जाएगा। इससे बच्चों पर परीक्षा का बोझ कम होगा और उनके बोलने व समझने की क्षमता का सही आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा की तिथियां
16 व 17 मार्च को बालवाटिका के शुरुआती दिन और कक्षा 1-3 के मुख्य विषय पर परीक्षा होगी। 18 व 19 मार्च को गणित और अंग्रेजी की लिखित व मौखिक परीक्षाएं, 20 मार्च को पर्यावरण अध्ययन और गणित की परीक्षा, 24 व 25 मार्च को हिंदी व पर्यावरण अध्ययन के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रधानाचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर परीक्षाएं संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय से जो बालवाटिका-III के तहत परीक्षाओं के निर्देश आए हैं, उसकी जानकारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों सहित स्कूल प्रबंधन को दे दी गई है ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं तैयार हो सकें।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed