फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Civil Hospital: Woman in drunken rampage

सिविल अस्पताल : नशे में धुत महिला का हंगामा

Thu, 24 Apr 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Thu, 24 Apr 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: Woman in drunken rampage
अंबाला कैंट। बुधवार को कैंट के सिविल अस्पताल में नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया। करीब पांच घंटे तक महिला का यह ड्रामा चलता रहा। इस महिला को काबू करने में पुलिस और डॉक्टरों के भी पसीने छूट गए, जबकि बाद में महिला पुलिस को बुलाया गया। इतना ही नहीं नशे में धुत महिला से घबराकर इमरजेंसी में बैठे तीमारदार भी बाहर भाग गए। फिलहाल महिला सिविल अस्पताल में है और पुलिस वीरवार को महिला के बयान लेगी। महिला यमुनानगर की रहने वाली है और खुद को एनआरआई बता रही है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला उतरी और वहीं स्टेशन पर बैठकर सो गई। कुछ देर के बाद वह उठी तो उसने स्टेशन पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इस पर यात्रियों ने जीआरपी को फोन किया और इसके बाद किसी तरह महिला को एंबुलेंस में दोपहर करीब बारह बजे कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। बस इसके बाद तो सिविल अस्पताल स्टाफ और पुलिस की मुसीबत शुरू हो गई। महिला ने अस्पताल में जमकर ड्रामा शुरू कर दिया। पहले तो जीआरपी ने महिला को काबू करने की कोशिश की, लेकिन यह सब बेकार गया। डॉक्टर ने भी इलाज देने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद तो महिला इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों को भी परेशान कर दिया। एक बार तो महिला ने इस कदर हंगामा कर दिया कि इमरजेंसी में मौजूद तीमारदार भी बाहर भाग गए। इसके बाद मामला बिगड़ता देख जीआरपी ने महिला पुलिस को मौके पर बुलाया। लेकिन जीआरपी महिला के बयान नहीं ले पाई। फिलहाल महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला सिविल अस्पताल कैंट में उपचाराधीन है, जबकि वीरवार को महिला के बयान लेंगे।
विज्ञापन


नशे में धुत युवक बना परेशानी
बुधवार को ही सिविल अस्पताल में एक युवक को नशे की हालत में उपचार के लिए दाखिल कराया। यह युवक नर्सिंग स्टाफ के लिए परेशानी का कारण बन गया। यह युवक नशे की हालत में था, जबकि इंदिरा चौक के एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसे उपचार दिया और दाखिल कर लिया। लेकिन यह युवक बार-बार नशे की हालत अस्पताल से निकलने की कोशिशों में लगा रहा। कई घंटों तक यह अपने बेड से उठकर बाहर निकल जाता और नर्सिंग स्टाफ इसे पकड़कर उसके बेड पर लाते। कई घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed