फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Civil hospital will get new x-ray machine

Ambala News: नागरिक अस्पताल को मिलेगी नई एक्स रे मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital will get new x-ray machine
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में एक्स करवाने के लिए आए दिन मरीजों को होने वाली परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। अस्पताल में अब एक नई एक्स रे मशीन लगने वाली है। यह मशीन सेक्टर 10 के पॉलीक्लीनिक से नागरिक अस्पताल में आएगी।
विज्ञापन

इससे पहले जो मशीन चल रही है वह 17 वर्ष पुरानी है। इसके चलते कई बार मशीन खराब हो जाती है। ठीक करवाने के लिए भी कई दिनों का समय लग जाता है। नई एमए 300 मशीन से समय की भी बचत होगी और खराब होने की संभावना भी कम रहेगी। पॉलीक्लीनिक में मरीजों की संख्या कम ही रहती है। जबकि नागरिक अस्पताल में
विज्ञापन

रोजाना होते हैं 100 से अधिक एक्स रे
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 एक्स रे होते हैं। इसके साथ ही एक्स रे की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। ऐसे में मशीन का बेहतर होना बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए मशीन को बदलने का फैसला लिया गया है। नई मशीन से सीआर सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई- उपचार पोर्टल भी हुआ ठीक
विभाग की ओर से ई-उपचार पोर्टल भी दुरूस्त करवाया गया है। अब मरीजों को अपने एक्स- रे की फोटो खींच कर चिकित्सक के पास नहीं जाना पड़ेगा। पहले की तरह चिकित्सक मरीजों की एक्स रे रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे। बीते कई महीनों से मरीज एक्स रे करवाकर उसकी फोटो ही चिकित्सक तक लेकर जा रहे थे। ऐसे में जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं था, उन मरीजों को परेशानी होती थी। भुगतान में देरी के चलते ई- उपचार पोर्टल की सुविधा बंद हो गई थी।

लंबे समय से मशीन बदलने की मांग भेजी गई है। अब विभाग पॉलीक्लीनिक से ही एक्स रे मशीन मंगवाई जाएगी। जबकि पुरानी मशीन को डिसमेंटल कर दिया जाएगा। एक सप्ताह तक नई मशीन लगा दी जाएगी।
डॉ़ विजय वर्मा, नोडल अधिकारी एक्स रे एवं अल्ट्रासाउंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed