फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Civil hospital will get multi-storey parking

Ambala News: नागरिक अस्पताल को मिलेगी बहुमंजिला पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital will get multi-storey parking
सिटी के नागरिक अस्पताल में बनाई गई वा​शिंग क्षेत्र में लगाई गई तार। संवाद
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में होने वाली पार्किंग की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर इसका बजट बनाया जाएगा। यह बहुमंजिला पार्किंग अस्पताल के पीछे बने पार्क में बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां से सीधा मुख्य द्वार तक आने- जाने का रास्ता बनाया जाएगा। जिससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही अस्पताल में कपड़े धोने के लिए वाशिंग एरिया और एंबुलेंस के लिए भी अलग से जगह बनाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रामा में होती है परेशानी
अस्पताल में तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था है। अस्पताल की पार्किंग अनुबंध पर दी गई है। मुख्य द्वार, मंदिर के पास और ट्रामा सेंटर में भी पार्किंग की व्यवस्था है। कई बार देखने में आता है कि सामान्य ओपीडी के लिए आए हुए मरीज भी ट्रामा सेंटर के बाहर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। सही व्यवस्था न होने के कारण एंबुलेंस को आने- जाने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं आपात स्थिति में किसी मरीज को भर्ती कराने के लिए भी ट्रामा के गेट तक जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉशिंग के लिए आएगी नई मशीन
अस्पताल की गंदी चादर धोने के लिए भी नया स्थान निर्धारित कर लिया गया है। मोर्चरी के पास अस्पताल की ओर से कपड़े सुखाने के लिए जगह बनाई गई है। इसके साथ ही वाशिंग कमरा बनाया जाएगा। यहां पर जल्द ही एक नई मशीन भी स्थापित होगी। पहले की मशीन काफी पुरानी हो गई थी। इसलिए यह फैसला लिया गया है। वाशिंग एरिया के साथ ही एंबुलेंस धोने के लिए भी स्थान बनाया जाएगा। मोर्चरी के साथ ही एंबुलेंस धोने के लिए स्थान बनाया जाएगा। हादसों में कई बार एंबुलेंस गंदी हो जाती है। ऐसे में नए मरीजों के लिए एंबुलेंस धोना अनिवार्य होता है। फिलहाल चालकों को बाहर ही एंबुलेंस को धोना पड़ता है।

वर्जन
अस्पताल में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग बनाने के लिए विचार किया गया है। विभाग ने निदेशालय में प्रस्ताव भेज दिया है। इसके साथ ही यहां पर नया वाशिंग और एंबुलेंस धोने के लिए नई जगह बनाई जानी है।
-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed