फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Civil hospital park in a bad condition

Ambala News: बदहाल हुआ नागरिक अस्पताल का पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital park in a bad condition
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बने पार्क की बदहाली के चलते इसे इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। बारिश के बाद यहां पर कई दिनों से जलभराव है लेकिन अस्पताल या फिर नगर निगम ने अभी तक इस पार्क की सुध नहीं ली है। इससे यहां पर जगह जगह जंगली घास उग गई है। जलभराव के कारण यहां पर बीते माह लगाए गए पौधे भी खराब होने लगे हैं। यहां लगे झूले भी टूट गए हैं। मरीजों के साथ आने वाले परिजनाें के बैठने के लिए भी व्यवस्था नहीं है। पार्क में बनाई गई हट में जाने का रास्ता भी जलभराव के कारण बंद हो गया। मुख्य गेट पर लगा घूमने वाला डोर भी जाम है। जलभराव के कारण अस्पताल में मच्छरों की भरमार रहती है।
विज्ञापन


नई बिल्डिंग के कारण नहीं होती पानी की निकासी

दरअसल ट्रामा सेंटर के बाहर पीछे बन रहे 100 बेड के अस्पताल के कारण पार्क की निकासी के लिए बनाए गए नाले का पानी प्रभावित होता है। इससे यहां पर जब भी बारिश होती है तब कई दिनों तक जलभराव हो जाता है। पार्क में जमीन का लेवल भी कम है। इससे पानी निकल नहीं पाता। इसलिए अस्पताल प्रशासन को मोटर लगाकर पानी निकलवाना पड़ता है।
विज्ञापन


विभाग के पास नहीं खर्च करने की अनुमति

उप चिकित्सा अधिक्षक डॉ. पवनीश अग्रवाल ने बताया कि यह पार्क नगर निगम की ओर से बनवाया गया था। इसमें सुधार के लिए नगर निगम ही कार्य करता है। अस्पताल की ओर से समय समय पर इसका साफ सफाई करवाई जाती है। बारिश का पानी भरने के कारण कई दिनों से सफाई नहीं हो पा रही है। पार्क में दो दो फुट मिट्टी डालने के बाद ही जलभराव से छुटकारा मिलेगा। यह काम करने के लिए उनके पास बजट नहीं है। यह काम निगम अधिकारी ही करवा सकते हैं। निगम के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत जारी है। जल्द ही इसका हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed