फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civics

म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान का अंबाला से आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
civics
civics - फोटो : Ambala
अंबाला। ओपी धनखड़ बोले पौधे लगाओ पक्षी अपने आप आ जाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि तक पूरे प्रदेश में भाजपा पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के सभी गांव और वार्डों में त्रिवेणी लगाई जाएगी। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क में म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार है। कबीर वाणी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कबीर के दोहों में पेड़-पौधों के जीवंत उदाहरण दिये गए हैं। कबीर वाणी में कहा गया है कि सांस की कीमत तीन लोकों से ऊंची है। जापान की एक कहावत बताते हुए उन्होंने कहा कि हरे भरे पौधे लगाएं, पक्षी अपने आप आ जाएंगे। मौके पर उन्होंने इन्दिरा पार्क परिसर में मोलश्री का पौधा लगाया और इसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी बलकेश वत्स को उसकी इच्छा के अनुसार दी।
विज्ञापन

विज बोले प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के पर छाया रखने का करेंगे काम
गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का स्वागत किया। कहा कि म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत पहला कार्यक्रम अंबाला छावनी में किया गया है। बदलते परिवेश को देखते हुए पेड़ों की हमें बहुत आवश्यकता है। पेड़ आगे बढ़ने की प्रेरणा और शिक्षा देते हैं। पेड़-पौधे जीवन का आधार स्तंभ हैं। प्रकार पेड़ हमें छाया देते हैं। उसी प्रकार प्रदेशाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं पर छाया रखने का काम करेंगे। मौके पर विज ने पर्यावरण की स्वच्छता का प्रतीक कपूर का पौधा रोपित किया। इस पौधे के पालन की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान ने ली।
विज्ञापन

पौधरोपण से आने वाली नस्लों को बचाने में मिलेगी मदद: कटारिया
केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने अपने कहा कि प्रदेश में 20 प्रतिशत क्षेत्र को वन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है। कहा कि पौधरोपण अधिक से अधिक करने से आने वाली नस्लों को बचाने में मदद मिलेगी। मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, शहर के विधायक असीम गोयल, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के संयोजक पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला प्रभारी धुम्मन सिंह किरमच, महामंत्री राजेश बतौरा, महामंत्री सतीश मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा, अनुभव अग्रवाल,रितेश गोयल, मंडल प्रधान राजीव डिंपल, अजय पराशर, किरण पाल चौहान, महामंत्री बी.एस. बिन्द्रा,मीडिया प्रभारी विजेन्द्र चौहान, राम बाबू यादव, श्याम अरोड़ा, अनिल कौशल, नरेन्द्र राणा, आशीष अग्रवाल, भारत कोचर, मंदीप राणा, बलकेश वत्स सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed