फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

किसान आंदोलन : अंबाला में ही थमे बसों के पहिये तो पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों ने रुपये वापस मांगे, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। फतेहाबाद से चंडीगढ़, सिरसा से चंडीगढ़, हिसार से चंडीगढ़ और जींद से चंडीगढ़ जाने वाली बसों के यात्रियों को पंजाब के लालडू में जाम के चलते अंबाला में ही रुकना पड़ा। कई घंटे की प्रतीक्षा के बाद भी जब यह बसें अंबाला शहर के बस अड्डे से चंडीगढ़ की ओर रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू करते हुए टिकट की राशि वापस करने की मांग कर दी। कहा कि या तो हमें चंडीगढ़ पहुंचाने की व्यवस्था की जाए या टिकट रिफंड। उनका तर्क था कि पैसे वापस दिए जाएं ताकि वह खुद अपनी व्यवस्था किसी अन्य माध्यम से कर सकें नियमानुसार यह संभव नहीं था। अड्डा इंचार्ज बिजेंद्र चौहान से समझाने का प्रयास किया। बताया कि बसें चार बजे के बाद ही चल सकेंगी क्योंकि चार बजे तक किसानों का आंदोलन है। जैसे ही रूट क्लीयर होगा वैसे ही बसों का रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब में किसान ने हाईवे किया जाम तो अंबाला से भी नहीं दौड़ी बसें
किसान कानून के विरोध में गुस्साए किसानों ने पंजाब के लालडू के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पंजाब के किसानों के जाम का असर अंबाला पर भी पड़ा। हालात यह रहे कि दिनभर अंबाला से पंजाब और अंबाला चंडीगढ़ कोई बस रवाना नहीं हुई। इसी कारण दूर-दराज से अंबाला पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और शाम 4 बजे तक सभी यात्री या तो बस अड्डे पर प्रतीक्षा करते रहे या फिर उन्होंने यहां-वहां भटक कर अपना समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed