{"_id":"5f7e1e498ebc3e9b7544058a","slug":"civic-ambala-news-knl4676825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल डिटेल पर टिकी 14 तोला सोना और 1.30 लाख रुपये हजम करने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल डिटेल पर टिकी 14 तोला सोना और 1.30 लाख रुपये हजम करने की जांच
विज्ञापन
अंबाला। 14 तोला सोना और 1.30 लाख रुपये हजम करने के मामले की जांच कॉल डिटेल्स पर टिकी हुई है। आरोपित कर्मचारियों और आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इसके बाद ही मामले की अगली कड़ी जुड़ पाएगी। वहीं जानकारी मिली है कि चोरी के मास्टरमाइंड से सेटिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बनारस से अंबाला पहुंची 3 सदस्य एसआईटी पल-पल की खबर आईजी आरपीएफ को दे रही है। बुधवार को भी अंबाला मंडल वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चौका रघुबीर के कार्यालय में बैठक हुई। बंद कमरे में 1 घंटे तक चली बैठक को गुप्त रखा गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और एसआईटी किसी को भी इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है।
पिछले 2 दिनों में एसआईटी ने कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं जो इस मामले की तह तक पहुुंचने में काफी सहायक साबित होंगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी लाखन तक पहुंचने के लिए कुछ लोगों की सहायता ली जा रही है और उसके दिल्ली जनकपुरी घर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि सोने की सुपुर्दगी उसके कब्जे से दिखाई जा सके। इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो आरोपी लाखन के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।