फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sad story of a Person, His Hands Tie up With Handcuffs

न अपराधी, न कोई जुर्म फिर भी 12 साल से हाथों में हथकड़ी, वजह बताने में घरवाले भी रोने लगे

Sat, 31 Aug 2019 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sad story of a Person, His Hands Tie up With Handcuffs
12 साल से हथकड़ी में बंधा युवक - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के अंबाला के एक गांव में रहने वाले युवक को उसके परिजन हर वक्त हथकड़ी की बंदिश में रखते हैं। ऐसा नहीं है कि यह युवक कोई अपराधी है या किसी जुर्म की सजा काट रहा है। हथकड़ी की यह बंदिश इस युवक के लिए एक विडंबना बन चुकी है। इसका जिक्र करते हुए इस युवक के परिजनों तक की आंखें नम हो जाती हैं, मगर युवक को इसी हालत में रखना परिवार की मजबूरी है।

विज्ञापन


बुधवार को अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में दिव्यांगों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए लगाए गए विशेष शिविर में जब यह युवक हथकड़ी में बंधा पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों में चर्चा का विषय बन गया। लोग चिकित्सक तक से युवक की इस बंदिशों का कारण जानने को बेताब दिखाई दिए। युवक के साथ उसका बड़ा भाई, पत्नी व अन्य परिजन मौजूद थे।

विज्ञापन


युवक के बड़े भाई ने बताया कि उसका भाई करीब दस-बारह साल से इस हालात में है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई एक प्रकार का मानसिक रोगी है, जो अचानक बेकाबू हो जाता है और फिर उसे संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि वह किसी पर भी हमला कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के भाई ने बताया कि कई बार जब उसका छोटा भाई बेकाबू होकर दूसरों पर हमलावर हुआ, तब मजबूरी में उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा। भाई के अनुसार युवक फिलहाल उपचाराधीन है। युवक की मौजूदा हालात को देखते हुए शिविर में चिकित्सकों ने भी मानसिक रोगी युवक का मेडिकल करने से फिलहाल इंकार करते हुए उसे मनोविशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed