{"_id":"5eb304fb8ebc3e908855667f","slug":"civic-ambala-news-knl30114839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई। दो दिनों से उसे खांसी-जुकाम की शिकायत थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को जब इस बात का पता चला तो तुरंत उसे डाक्टर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ले गए। देखते ही अपनी दुकानें खोलने के लिए आए कपड़ा मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। एहतियात के तौर पर सभी ने खुद ही पूरी मार्केट ही बंद कर दी। इसके साथ ही उन्होंने निगम में एप्लीकेशन देते हुए पूरी मार्केट को सैनिटाइज करने की मांग की है ताकि वह सभी कोरोना वायरस से बच सकें।
अब सैंपल रिपोर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार
दुकानदारों ने फैसला लिया है कि जब तक सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट नहीं आ जाती वह तब तक अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। मार्केट प्रधान सुखविंद्र ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड में कोरोना लक्षण होने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्हें पता लगा था कि सिक्योरिटी गार्ड को दो दिन से खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। तब उन्होंने दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। जहां इतने दिन दुकान को बंद थी वहीं खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए एक-दो दिन और बंद रखनी भी पड़ी तो वह जरूर बंद रखेंगे।