फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

जानवरों जैसा हो रहा बर्ताव, सीढ़ियों पर परोसा जा रहा है खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic
होम क्वारंटीन किये गये लोगों का कहना है कि उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उनका कहना है है कि दूर से खाना उनके पास फैंक दिया जाता है। न तो रुटीन में सेहत की जांच हो रही है न ही पर्याप्त खुराक मिल रही है। ऐसे हालातों में इनकी जिंदगी मुश्किल हो रही है। कई-कई दिनों तक गंदे कपड़ों में गुजारने पड़ रहे हैं। बार बार बोलने के बावजूद भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कैंट की यादव धर्मशाला में इस समय प्रशासन की ओर से दो परिवारों के 15 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। पंजाब के रामनगर सैनियान गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के बाद दो परिवारों के 15 लोगों को यहां होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें एक ही परिवार के 11 लोग भी शामिल हैं। जांच के बाद 29 मार्च को इन्हें यहां लाया गया था। इसके बाद से किसी ने इनकी सुध नहीं ली। हालांकि जांच में इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। आरोप हैं कि इन लोगों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। इन्हें न तो कोई दवाई दी जा रही है न ही परोपर खुराक। खाना भी उन सीढ़ियों पर फेंक दिया जाता है जहां जूते रखे होते हैं। दरवाजे की कूंडी तक कोई हाथ नहीं लगाता।
विज्ञापन

सात दिन बाद बदलवाये कपड़े
यादव धर्मशाला में होम क्वारंटीन किए गए बलवंत सिंह ने बताया कि अब तक प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली थी। वह कई दिन से कपड़े बदलवाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई। अब शनिवार को उनके लिए कपड़े आए। साथ ही जरूरी दवाएं भी दी गई। दूसरे परिवार के ज्ञान सिंह ने बताया कि वे इंसान हैं लेकिन जानवरों की तरह उनका खाना फैंका जा रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन 33 लोग हाई रिस्क
प्रशासन की ओर से तब्लीगी जमात के 78 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 33 लोग हाई रिस्क में रखे गए हैं। इन पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक प्रशासन की ओर से 1205 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 323 लोगों का पीरियड खत्म हो चुका है। अभी 992 लोग होम क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन किये गये लोगों पूरा का ख्याल रखा जा रहा है। केवल उन लोगों का चेकअप किया जा रहा है जिनमें कोई लक्षण पाया जाता है। जानवरों जैसा बर्ताव करने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। क्योंकि यह बीमारी ऐसी है जिससे हर कोई डर रहा है। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो उसे दूर कर दिया जाएगा।
डॉ. राजिंद्र राय, नोडल ऑफिसर, होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed