फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 26 दुकानों पर मारे छापे, 10 के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
कोरोना के कहर के बीच जिले में कालाबाजारी और मनमाने रेट पर वस्तुओं की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां समाजेसवी संस्थाएं गरीबों और जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरण करने में जुटे हैं वहीं ज्यादातर दुकानदार इस महामारी और आपदा की घड़ी में मनमाने रेट पर वस्तुएं बेचकर मुनाफाखोरी में जुटे हैं। ऐसे ही 10 दुकानदारों के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को चालान काटे। यह दुकानदार निर्धारित एमआरपी से भी ज्यादा रेट पर सामान बेच रहे थे। कुल 26 दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान टीम ने जगाधरी गेट, दाल बाजार, सिंहपुरा, मेन बलदेव नगर, मानव चौक, ओल्ड अनाज मंडी, प्रेम नगर, धूलकोट, वीटा कालोनी, नाहन हाउस में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में डीएफएसओ राजेश्वर मुदगिल, इंस्पेक्टर परमजीत, इंस्पेक्टर संदीप कुमार व दलीप कुमार शामिल रहे। टीम ने मेडिकल स्टोर, करियाना की दुकानों, मिल्क शॉप, जनरल स्टोर इत्यादि पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed