{"_id":"5e0cfa498ebc3e87fe10867a","slug":"civic-ambala-news-knl17209810","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे सफाई कर्मचारी, नप ऑफिस में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे सफाई कर्मचारी, नप ऑफिस में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हाजरी के लिए दिए गई बायोमैट्रिक मशीन।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अब ड्यूटी से गायब नहीं हो पाएंगे। क्योंकि बुधवार से हर कर्मचारी की आफिस में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई है। पहले दिन कई कर्मचारियों ने अंगूठा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ड्यूटी पर आने व जाने के दौरान कर्मचारियों को दो बार बायोमेट्रिक सिस्टम पर अपना अंगूठा लगाना होगा। दरअसल निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों के नप आफिस से नदारद मिलने के कारण गृह एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आफिस में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नप की ओर से तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। कर्मचारियों का डाटा जुटाने के बाद बुधवार से नप में बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई।
अब 10 मशीनें उपलब्ध करवाई गई
नगर परिषद की ओर से अभी बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए दस मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल ने बताया कि अब सभी कर्मचारियों को नए सिस्टम से ही हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए हैं। सिस्टम पर हाजिरी न लगाने वाले कर्मचारी गैरहाजिर घोषित किए जाएंगे। नप की ओर से सुपरवाइजरों को भी ड्यूटी पर आने और जाने वाले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने के आदेश दिए।
नगर परिषद में लगभग 472 कर्मचारी हैं। इन सभी की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम पर लगाई जाएगी। सभी कर्मचारियों का डाटा मशीनों में फीड कर दिया गया है। यहां अंगूठे के साथ कर्मचारियों का चेहरा भी स्कैन होगा।
विज्ञापन
विनोद नेहरा, नप कार्यकारी अधिकारी