फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City Kirtan taken out from Model Town Gurdwara Singh Sabha

Ambala News: माॅडल टाउन गुरुद्वारा सिंह सभा से निकाला गया नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan taken out from Model Town Gurdwara Singh Sabha
शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

विज्ञापन
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा माॅडल टाउन की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न जगहों पर संगत ने स्वागत किया। नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने भी जौहर दिखाए और कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरुबाणी से निहाल किया। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान व एचएसजीएमसी के पूर्व कार्यकारी सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मॉडल टाउन से शुरू होकर मॉडल टाउन बस स्टैंड, पुलिस चौकी, सर्कुलर रोड, जसपाल अस्पताल, इंको चौक से होते हुए दोबारा शाम को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। संगत ने बाजार में नगर कीर्तन का फूल बरसाकर और लंगर बरताकर स्वागत किया। नगर कीर्तन में श्री गुरुग्रंथ साहिब के पालकी के आगे सेवादारों ने झाड़ू से सफाई कर सेवा की। इस मौके पर अमरजीत सिंह बिंद्रा, विनी सिंह, तरविंद्रजीत, प्रभजात सिंह, संदीप सिंह साहनी, जसकीरत, जसकरमन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

शहर मॉडल टाउन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed