फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City council sanitation worker attacked with knives and swords, case registered against 9

धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसी महालक्ष्मी, 65 करोड़ का हुआ कारोबार ,आज भी शुभ मुहूर्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
City council sanitation worker attacked with knives and swords, case registered against 9
दीवाली पर्व के मौके पर अंबाला सिटी में सजे बाजारों में खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। धनतेरस पर्व पर शहर के बाजारों में शनिवार को जमकर धन बरसा। सर्राफा व्यवसायियों की जहां चांदी रही, वहीं बर्तन खरीदने वाले ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी। इलेक्ट्रानिक वस्तुओं में एलईडी, वाशिंग मशीन, जूसर मिक्सर, मोबाइल खरीदने के लिए भी लोगों की होड़ लगी रही। आटोमोबाइल्स के शोरूम पर भी वाहन खरीदने वालों की कतार लगी रही। दुकानदारों के अनुसार जिले में करीब 65 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

पंडित पंकज शास्त्री ने बताया कि इस बार शनिवार और रविवार को धनतेरस है। रविवार को शुभ मुहूर्त शाम छह बजे तक रहेगा। ऐसे में दो दिन बेहतर कारोबार की आस से व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। पहले दिन ही शहर और कस्बों के बाजारों में खरीदारी से करोड़ों के कारोबार का अनुमान है। पर्व पर सोने, चांदी के सिक्कों के प्रति लोगों में सर्वाधिक आकर्षण रहा। वहीं देवी-देवताओं की मूर्तियों वाले लॉकेट, पूजा की थालियां, अगरबत्ती स्टैंड और महिलाओं के गहनों की भी डिमांड रही। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों में भी भीड़ लगी रही। आवश्यकता के अनुसार लोगों ने बर्तनों की जमकर खरीदारी की। सर्राफा मार्केट कमेटी का प्रधान नरेश अग्रवाल का कहना है कि इस बार दो दिन धनतेरस में काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

--------------
बाजारों में भीड़ से घंटों जाम में फंसे लोग
धनतेरस पर्व पर अंबाला सिटी के बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। इस दौरान अंबाला सिटी की शुकुलकुंड रोड, पटेल रोड, तंदूरा बाजार, मानव चौक, जगाधरी गेट, रेलवे रोड, पुराना सिविल अस्पताल चौक बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, राधेकृष्ण बाजार, जैन बाजार आदि क्षेत्रों में ग्राहकों की भीड़ के कारण लोग वाहनों समेत घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजावटी सामान और मूर्तियों की भी बिक्री
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर दिवाली से संबंधित सामान की दुकानों में भी लोगों ने खरीदारी की। ज्यादातर ग्राहक अपने घरों को भव्य सुंदर बनाने के लिए सजावटी सामान मोती लड़ियां, फ्लावर्स लड़ियां, बंदनवार, शुभ दीपावली, शुभलाभ, दिवाली हटड़ी, मिट्टी के दीये, रंग बिरंगी लड़ियां, एलईडी बल्ब आदि की खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा पूजन के लिए गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई।
-------------
लाइटों से जगमग हुए बाजार
दिवाली और धनतेरस को लेकर बाजार लाइटों से जगमग दिखाई दिए। अलग-अलग बाजारों की कमेटियों द्वारा अपने-अपने बाजार को आर्कषक रूप से सजाया गया। फूल मालाओं से साथ-साथ लड़ियां भी लगाई गईं। ऐसा नजारा हर कोई अपने फोन में कैद कर रहा था। यहां तक कि लोग भी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। छावनी में सदर बाजार, राय मार्केट, हनुमान मार्केट, सब्जीमंडी आदि बाजारों को लाइटिंग से जगमग किया गया।
---------
फोटो नंबर 53
ज्यादातर ग्राहक मिठाइयों को छोड़कर बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन व चिप्स आदि आइटम के गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं, क्योंकि यह गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भी भेंट किए जा सकते हैं। इस बार ग्राहकों का रुझान विभिन्न प्रकार के गिफ्ट पैक की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहा है।
लवली शर्मा, स्थानीय दुकानदार मानव चौक अंबाला सिटी।
----
फोटो नंबर 54
इस बार दिवाली और अन्य त्योहारों को लेकर मिठाइयों से कुछ दूरी बनाई जा रही है। मार्केट में मिलने वाले बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन, चिप्स से तैयार गिफ्ट पैक की खरीदारी की जा रही है। इन गिफ्ट पैक में पैक किए गए सामान की वैरायटी से बच्चे बहुत खुश रहते हैं, जिससे बच्चों की सेहत पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
सुमन, निवासी अर्जुनपुरा कॉलोनी, अंबाला सिटी
-------
फोटो नंबर 55
दिवाली पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। घर को भव्य सुंदर ढंग से सजाने के लिए बाजार से विभिन्न प्रकार की सुंदर रंग बिरंगी लड़ियों की खरीदारी की गई है, वहीं घर में बने मंदिर में विशेष तौर पर भगवान श्रीराम दरबार व श्रीलक्ष्मी गणेश जी को विराजमान कर पूजा की जाएगी। इसे लेकर सभी पारिवारिक सदस्य उत्साहित हैं।

अदिति सिंगला, निवासी सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
-------
फोटो नंबर 56
धनतेरस की पूर्व संध्या पर बर्तनों की खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंचे हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर्व के मौके पर विभिन्न प्रकार के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना गया है, इसलिए ज्यादातर लोग बर्तनों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।
राज बंसल, निवासी सेक्टर सेक्टर-9 अंबाला सिटी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed