{"_id":"61a70fa07f02ba2a8e76caa4","slug":"cia-caught-smuggler-with-4-53-kg-of-opium-ambala-news-knl91295683","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने 4.53 किलो अफीम के साथ पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए ने 4.53 किलो अफीम के साथ पकड़ा तस्कर
विज्ञापन
सीआईए ने एक तस्कर को 4.53 किलोग्राम अफीम के साथ छावनी स्टेशन से पकड़ा। तस्कर यह अफीम मध्यप्रदेश से लेकर आया था, इसकी सप्लाई पटियाला पहुंचानी थी। अफीम की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय हरी राम निवासी गांव करेरा जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश के तौर पर हुई है। आरोपी ने बताया कि यह अफीम उसने झारखंड से खरीदी थी। आरोपी के खिलाफ छावनी जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया।
सीआईए इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे संगीता कालिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो ट्रेनों के माध्यम से होने वाली नशा तस्करी पर शिकंजा कस रही है। पहले भी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए काफी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया था। मंगलवार को सीआईए टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म 1-ए पर बैठा हुआ है, उसके पास कोई नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर तुरंत इंस्पेक्टर जयवीर के नेतृत्व में स्नेही राज, राजकुमार, परमजीत सिंह व सिपाही जय सिंह की टीम को भेजकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी के पास एक पिट्ठू बैग मिला। उसे खोलकर चैक किया तो 4 किलो 530 ग्राम अफीम बरामद हुई। अफीम की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पटियाला में देनी थी सप्लाई
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी हरी राम ने बताया कि वह पहले भी चार से पांच किलो अफीम 3 बार में पटियाला तक पहुंच चुका है। उसने पटियाला के तस्कर सतपाल शर्मा का नाम भी बताया है। वहीं उसने यह भी बताया कि वह झारखंड के चतरा जिले में भूमल सिंह यादव से अफीम खरीद कर लाता था।
विज्ञापन
2 महीने में लाखों का पकड़ा नशा
अक्तूबर और नवंबर माह में सीआईए ने ट्रेनों के माध्यम से हो रही नशा तस्करी पर शिकंजा कसा था। 13 अक्तूबर को दर्ज मामले में सीआईए ने 1 लाख 20 हजार रुपये का 25.20 किलो चूरा पोस्त पकड़ा था। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04673 शहीद एक्सप्रेस से उतरे यात्री को काबू कर 70 हजार रुपये का 8 किलो 370 ग्राम गांजा, 20 अक्तूबर को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 69 वर्षीय अजीत सिंह निवासी मोरिंडा से 45 हजार रुपये का 8 किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त, 8 नवंबर को ट्रेन नंबर 04649 सरयू यमुना स्पेशल से चेकिंग के दौरान सीआईए टीम ने 32 हजार रुपये का 8 किलो चूरा पोस्त, रेलवे स्टेशन पर साधू के वेश में बैठे व्यक्ति से 18 नवंबर को एक लाख रुपये का 19.200 किलो चूरा पोस्त और 27 नवंबर को टीम ने ट्रेन नंबर 02925 पश्चिम सुपरफास्ट स्पेशल से 36 हजार रुपये मूल्य का 5 किलो 935 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया था।
आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म 1-ए से काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उसके अन्य सहयोगियों सहित पटियाला के तस्कर पर शिकंजा कसा जाएगा।
-जोगिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए जीआरपी।