{"_id":"66ac30b720148e9aad031ae4","slug":"cia-caught-drug-smuggler-from-railway-yard-ambala-news-c-36-1-amb1001-127288-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीआईए ने रेलवे यार्ड से पकड़ा नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीआईए ने रेलवे यार्ड से पकड़ा नशा तस्कर
विज्ञापन
अंबाला। बिहार से अफीम लेकर अंबाला के ढाबे पर सप्लाई देने आए व्यक्ति को राजकीय रेलवे पुलिस की सीआईए टीम ने काबू किया। आरोपी की पहचान बेगुसराय मेधोल बिहार निवासी 50 वर्षीय प्रभु पासवान के तौर पर हुई। सीआईए ने उसके कब्जे से एक किलो 321 ग्राम अफीम बरामद की।
सीआईए प्रभारी विलायती राम ने बताया कि बुधवार रात को मुखबिर ने सूचना दी थी कि रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ शेड के नीचे बैठा है जोकि नशा तस्कर है और उसके पास लाखों रुपये की अफीम है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंच जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वो घबरा गया। जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो पुराने कपड़ों के नीचे रखे एक थैले के अंदर से 1 किलो 321 ग्राम अफीम बरामद हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बिहार से अफीम लाकर नेशनल हाइवे के ढाबों पर बेचा करता था। पहले भी वो दो बार अफीम लाकर ढाबों पर बेच चुका है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन का रिमांड लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -