{"_id":"6452b2f62329639e6e0803f9","slug":"chirag-portal-has-been-opened-for-admission-in-private-schools-ambala-news-c-36-1-sknl1017-2427-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निजी स्कूलों में हो चुके दाखिले अब खोला गया चिराग पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निजी स्कूलों में हो चुके दाखिले अब खोला गया चिराग पोर्टल
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। निजी स्कूलों में दाखिले बंद हो चुके हैं और अब शिक्षा विभाग जागा है। विभाग ने मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता व अनुदान (चिराग) योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी चार से 12 मई तक निजी स्कूलों में आवेदन कर सकेंगे। निजी स्कूलों को 15 से 25 मई तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिले में महज आठ निजी स्कूलों ने ही दाखिला देने के लिए सहमति जताई है। इन स्कूलों में तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक 401 सीटें हैं। यह पोर्टल मार्च में खुलना था लेकिन निजी स्कूलों की फार्म-6 की सूची पोर्टल पर अपडेट नहीं थी। विभाग ने अब यह पोर्टल खोला है।
यह योजना कक्षा तीन से 12 तक लागू होगी। इसके तहत केवल वही छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की होगी। छात्र दाखिले के लिए केवल वर्तमान खंड जिसमें वह पढ़ रहे हैं, उसी खंड के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे। खंड में एक से अधिक विद्यालयों में भी आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो उस स्थिति में 13 मई को ड्राॅ अभिभावकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा। ड्राॅ के पश्चात मुख्य सूची में सफल छात्रों द्वारा निर्धारित तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 26 से 31 मई तक किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम होगी, उन्हीं छात्रों को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा। वह आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। संवाद
सहमति देने वाले इन आठ स्कूलों में 401 सीट
ब्लॉक वन तीसरी चौथी 5वीं 6वीं 7वीं 8वीं 9वीं 10वीं 11वीं 12वीं
सेवन कलर कान्वेंट स्कूल गांव भानोखेड़ी 0 0 0 0 0 0 3 3 0 0
बराड़ा
लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल 5 0 3 2 1 0 0 0 0 0
मॉडर्न एजुकेशन एसएसएस अधोया 3 2 3 3 3 3 4 3 2 3
नारायणगढ़
शारदा विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल 3 4 4 3 3 3 3 3 4 3
साहा
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगला जट्टांन 3 2 3 2 2 2 6 5 4 4
शिवालिक सीनियर सेकेंडरी बीहटा शहजादपुर 15 15 15 15 15 20 20 25 25 25
शहजादपुर
जीडीपी कड़ासन 3 3 3 2 2 2 2 2 0 0
एमआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना 0 0 0 0 0 0 40 40 0 0
चिराग योजना के तहत विद्यार्थी चार से 12 मई तक निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। निजी स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया 15 से 25 मई तक पूरी करनी होगी। इस बारे में निदेशालय के निर्देश आ गए हैं।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।