फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children will be aware of generations during winter holidays

Ambala News: सर्दियों की छुट्टियों में बच्चे होंगे पीढि़यों से अवगत

Sun, 29 Dec 2024 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Children will be aware of generations during winter holidays
अंबाला सिटी। सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से होने जा रहे हैं। विद्यार्थियों के अवकाश के लिए शिक्षा विभाग ने गृह कार्य जारी कर दिया है। बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लेखन और रटने की जगह अनुभव आधारित पढ़ाई पर रहेगा।
विज्ञापन

छुट्टियों में विद्यार्थी परिवार की पिछली पीढिय़ों की जानकारी लेंगे। खान-पान और पहनावे के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही मोबाइल से दूर रखने के लिए विद्यार्थियों से घरेलू कार्य करवाए जाएंगे। परिवार के सदस्यों से जोड़कर बनाई गई गतिविधियां मोबाइल और टेलीविजन से दूर करके अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगी। इसी को लेकर शनिवार को पीटीएम कर उन्हें जानकारी भी दी यही नहीं बच्चों और अभिभावकों के साथ मटका और नींबू दौड़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

विभाग ने अभिभावकों को दी ये जिम्मेदारी
- शाम आठ बजे टीवी बंद कर दें।
- बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30 से 40 मिनट का समय निकालना होगा।
- विद्यार्थी के कमजोर विषयों पर ध्यान देना होगा।
- विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी होगी।
- विद्यार्थियों को सोने के समय शिक्षाप्रद कहानी सुनानी होगी।
- प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे सीखना होगा।
- रविवार को विद्यार्थी के लिए वो ही चीज बनाएं जो उसे पसंद है।
- बच्चे को मोबाइल से दूर रखें।
- घर के काम में बच्चों की सहायता लेनी होगी। खाना बनाने से लेकर कमरों की सफाई करवा सकेंगे।
वर्जन
रटने की जगह अनुभव पर दें जाेर : सुधीर
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थी लेखन या रटने की जगह अनुभव पर जोर दें। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षकों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed