फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children showed their talent on Children's Day

Ambala News: बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent on Children's Day
अंबाला। एसडी विद्या स्कूल में लिटिल टॉडलर्स अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। इस समारोह में 24 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम दो वर्ष से लेकर साढे छ वर्ष के बच्चों के लिए था। इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल की निर्देशक प्रधानाचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधु ने खेल समारोह की शुरूआत की । समारोह में सबसे पहले रिले रेस का प्रदर्शन कर बच्चें ने सब को अपनी और आकर्षित किया। इसके फॅन रेस, क्रोलिंग रेस, क्विज, फेंसी ड्रेस, कविता गायन, नृत्य, गीत संगीत की प्रस्तुत्ति में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर अपने अपने विद्यालय की शोभा बढाई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल कल्याण के महत्व को उजागर करना है। इसके अतिरिक्त यह आयोजन बच्चों को विशेष अनुभव व एहसास दैना तथा आकर्षक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शरीरिक, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण पर ध्यान देते हुए समग्र विकास के महत्व पर जोर देता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम की सब से महत्वपूर्ण बात है कि यह बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने की समाज की सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य को आकार देने का अवसर मिलते रहे। इसी के तहत विद्यालय के अध्यक्ष बी के सोनी ने आए हुए प्रत्येक बच्चे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed