फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children showed their talent in the block level Geeta Jayanti competition.

Ambala News: खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in the block level Geeta Jayanti competition.
अंबाला सिटी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला वन के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतवीर सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किय। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जोकि कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 दो स्तर में करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए, उन्हें जिला स्तरीय गीता जयंती में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंदना, द्वितीय स्थान रिद्धि, तृतीय स्थान यशिका ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरप्रीत, द्वितीय स्थान आंचल तथा तृतीय स्थान प्रीति ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जसलीन, द्वितीय स्थान मंदीप तथा तृतीय स्थान नेहा ने प्राप्त किया। संवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बंदना ग्रुप ने, द्वितीय स्थान यशिका ग्रुप ने तथा तृतीय स्थान आंचल ग्रुप ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरमन सिंह, द्वितीय स्थान इंद्रपुरी तथा तृतीय स्थान जसप्रीत सिंह ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीण ग्रुप, द्वितीय स्थान निशू ग्रुप तथा तृतीय स्थान जसप्रीत ग्रुप ने प्राप्त किया।इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागी विजेता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed