{"_id":"6af22123258176a159007d99","slug":"children-parents-and-school-heads-lit-lamps-in-schools-ambala-news-c-36-1-amb1001-172414-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल मुखियाओं सहित बच्चों और अभिभावकों ने स्कूलों में जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल मुखियाओं सहित बच्चों और अभिभावकों ने स्कूलों में जलाए दीप
विज्ञापन
अंबाला छावनी के खोजकीपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दीपावली की रात दीप जलाते बच्चे व अ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिवाली के अवसर पर प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में अद्भुत उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शिक्षा विभाग के विशेष निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विद्यालयों को दीयों और रोशनी से सराबोर किया गया।
शाम 5 बजे प्रदेश के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल मुखियाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने एक साथ मिलकर विद्यालयों में दीप प्रज्वलित किए और खुशियां बांटीं। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं और मिट्टी के दीयों से स्कूल प्रांगण को सजाया। इससे स्कूल परिसर जगमगा उठे।
-- -- -
व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की तस्वीरें
उत्सव के दौरान हर स्कूल की गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो शिक्षा विभाग के बनाए गए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप्स पर साझा की गईं। विभागीय अधिकारियों ने जिलों के अनुसार दीपोत्सव की समीक्षा की और बेहतर ढंग से आयोजन करने वाले स्कूलों की सराहना की।
विज्ञापन
-- --
पर्यावरण अनुकूल दिवाली का दिया संदेश
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि स्कूलों में ग्रीन दिवाली और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया और मिट्टी के पारंपरिक दीयों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत किया।