फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children displayed their talent and received honors at the annual sports festival.

Ambala News: वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, हासिल किया सम्मान

Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent and received honors at the annual sports festival.
डीएवी (रिवरसाइड) विद्यालय में खेल प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
अंबाला। डीएवी (रिवरसाइड) विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एयर कोमोडोर सोमित्रा तमस्कर (वीएम) एयर ऑफिसर कमांडिंग एयरफोर्स स्टेशन ने शिरकत की। यहां अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इसमें 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूर्या हाउस से हरकित सैनी, द्वितीय स्थान गुरनूर व तृतीय स्थान प्रभजोत ने हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रिले रेस में तजिंदर, अर्पित, अजस, जीवन विजेता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश एवं सरस्वती वंदना की मधुर लय के बीच बच्चों ने मां सरस्वती का वरण कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रज्ज्वलित मशाल के साथ मैदान का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, इसमें विद्यालय की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं शामिल थीं। एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने योग, जुंबा, पीटी ड्रिल और विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान चेयरपर्सन अश्विन सरीन, निदेशिका शिवानी सरीन, प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दत्त सहित गणमान्य उपस्थित रहे। प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

डीएवी (रिवरसाइड) विद्यालय में खेल प्रतियोगिता के विजेता। संवाद

डीएवी (रिवरसाइड) विद्यालय में खेल प्रतियोगिता के विजेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed