फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Child reached Ambala after escaping from kidnappers

अपहरणकर्ताओं से बचकर अंबाला पहुंचा नाबालिग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Child reached Ambala after escaping from kidnappers
अपहरणकर्ताओें के चंगुल से बचकर अंबाला स्टेशन पहुंचे नाबालिग को टीटीई ममता ने चाइल्ड कार्यालय पहुंचाया। चाइल्ड टीम को दिल्ली निवासी नाबालिग ने पूरी घटना बताई। नाबालिग ने बताया कि मैं संगम विहार के पास नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र हूं। शुक्रवार गणित का पेपर था। वह घर से निकलकर जैसे ही स्कूल गेट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आए दो युवकों ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब वह होश में आया तो वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नजदीक एक सुनसान रास्ते पर था। मौका पाते ही वह अपहरणकर्ताओं से छूट गया और ट्रेन में बैठ अंबाला पहुंच गया।
विज्ञापन

इस तरह टीम ने परिजनों से मिलवाया नाबालिग
टीम सदस्य जसविंद्र और विपिन ने बताया कि टीटीई ने जब उन्हें बच्चा सौंपा तो वह काफी डरा हुआ था। उससे परिजनों की जानकारी हासिल कर पहले दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे कोई मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद बच्चे से प्राप्त जानकारी के आधार पर पहले स्कूल प्राचार्य और संबंधित कक्षा अध्यापक से बात की गई। लगातार चार घंटे तक कार्रवाई के बाद टीम सदस्यों का परिजनों से संपर्क हो पाया। नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि वह स्कूल पेपर देने गया था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाने में भी दर्ज कराई गई है। सूचना मिलते ही परिजन छावनी रेलवे स्टेशन के चाइल्ड कार्यालय पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित देखकर काफी खुश हुए। परिजनों ने बताया कि वह पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed