फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister rode bicycle with Transport Minister In Ambala, 500 students participated

Haryana: राहगीरी में मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री संग चलाई साइकिल, कहा- एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

Sun, 14 Jul 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jul 2024 12:03 PM IST
सार

अंबाला में साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया है। हरियाणा में 1.5 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Chief Minister rode bicycle with Transport Minister In Ambala, 500 students participated
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअथिति शामिल होकर परिवहन मंत्री असीम गोयल संग साइकिल चलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरूआत होने से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इसके बाद साइकिल रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री खुद भी साइकिल रैली में शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी शामिल रहे। उधर अलग अलग विभागों की ओर से 44 स्टालें लगाई गई थी। साथ ही  मुख्यमंत्री ने पांच खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देकर अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. शालीन व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया है। हरियाणा में 1.5 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने हरियाणा में करीब 18 करोड़ पेड़ लगाए हैं। जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।


कहा कि हमने हरियाणा में करीब 50,000 'वनमित्र' रखे हैं और उन्हें एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए 20 रुपये प्रति पेड़ दिए जाएंगे। अगर कोई पेड़ लगाकर हमारे 'वनमित्र' को सौंपता है, तो हम उस 'वनमित्र' को प्रति पेड़ 10 रुपये देंगे जो उसकी देखभाल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed