फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister assures, transfer drive will start soon

Ambala News: मुख्यमंत्री का आश्वासन, जल्द चलेगा स्थानांतरण ड्राइव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister assures, transfer drive will start soon
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदा​धिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह को चंडीगढ़ में उनके आवास
अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह को चंडीगढ़ में उनके आवास पर मिले। संघ का नेतृत्व राज्य महासचिव राजेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि स्थानांतरण ड्राइव जल्द चलाया जाएगा। स्कूल मर्जिंग का मामला उनके संज्ञान में है। स्कूल मर्जिंग के कार्य को भी रोका जाएगा बाकी मुद्दों के लिए महासचिव द्वारा मुख्यमंत्री से समय मांगा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में फोन पर समय लेकर संगठन पदाधिकारी उनसे आकर मिल सकते हैं। राज्य प्रधान तरुण सुहाग ने कहा कि सभी विषयों में पीआरटी व टीजीटी की पदोन्नतियां करके एक बार फिर से अंतर जिला ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाए।
विज्ञापन

इसमें दिव्यांग शिक्षकों व महिला शिक्षिकाओं को वरीयता देकर उन्हें अपने गृह जिले में जाने का मौका मिल सके। छात्र-शिक्षक अनुपात 25:1 कर स्थाई अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। कर्मचारियों के लिए चिकित्सा अवकाश की व्यवस्था की जाए सहित अन्य मांग शामिल रही। कोषाध्यक्ष सुनील यादव व प्रदेश प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने कहा कि अगर सरकार ने प्राथमिक अध्यापकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उप महासचिव पंकज गर्ग, जिला उप प्रधान अमित धीमान, खंड नारायणगढ़ प्रधान प्रवेश कुमार, कमलदीप भट्टी, राम अवतार, जिला पंचकूला प्रधान जयपाल दहिया, अशोक नेहरा और विजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed