फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhath Puja is a symbol of folk faith: Monica

छठ पूजा लोक आस्था की प्रतीक : मोनिका

Tue, 28 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja is a symbol of folk faith: Monica
मुलाना। सिरसगढ़ गांव में सोमवार को छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में रह रहे प्रवासियों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य मोनिका कालडा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। जो सूर्य देव और छठी मइया की आराधना के माध्यम से समाज में शुद्धता, संयम और समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने पूजा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बधाई दी और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवासी समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और व्रती महिलाओं ने नियमपूर्वक सूर्यास्त के समय अर्घ्य अर्पित किया। आयोजन स्थल को दीपों, रंगोली और केले के पत्तों से सजाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed