फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   chemist shops closed in district, agitate against e-farmacy

ई फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर रहे बंद, भटके मरीज

Thu, 15 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 15 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ई फार्मेसी के विरोध में बुधवार को जिले में केमिस्ट शॉप जहां बंद रहीं, वहीं कई मरीज दवा की पर्ची लेकर भटकते रहे। दोपहर को नीति पर पुनर्विचार करने का आश्वासन मिलने पर दवाइयों के दुकानदारों ने हड़ताल समाप्त करके कार्य शुरू कर दिया। केमिस्ट शॉप संचालकों का कहना है कि ई-फार्मेसी में कोई भी पेशेंट ऑनलाइन दवा मंगवा सकता है। इसके लिए व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा दी गई दवाई की पर्ची को स्कैन करके भेजना होगा, जिसमें बताना होगा कि दवा कितने दिनों की चाहिए। इसके बाद यह दवा कोरियर के माध्यम से व्यक्ति के घर तक पहुंचेगी। यह दवा कोई भी मरीज देश के किसी भी रिटेलर से मंगवा सकता है। लेकिन इसी सुविधा में कई ऐसे पहलू हैं, जिनका केमिस्ट रिटेलर, होलसेलर, मरीज आदि को जबरदस्त नुकसान हो सकता है। इसी को लेकर सरकार के सामने यह सारी बातें रखी गई थीं, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कुछ नहीं किया। इसी कारण से देश भर में लाखों केमिस्ट शॉप संचालक व होलसेलर बुधवार को हड़ताल में शामिल हुए और सरकार की ई फार्मेसी के कांसेप्ट का विरोध किया। 

विज्ञापन

दिनभर दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज 

ट्विनसिटी में अधिकतर मेडिकल स्टोर्स बंद रहे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। मरीज व उनके तीमादार अपनी दवाइयों की पर्ची लेकर इधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। गोबिंद नगर निवासी आशा व राकेश ने बताया कि उनके पिता रमेश कुमार को पिछले कई दिनों से बुखार हो रहा है और बुधवार को जब वह दवाई खरीदने के लिए बाजार आए तो मेडिकल स्टोर बंद पड़े थे, जिसके बाद वह दवाई लेने के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंची। इसी तरह गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनको कुछ दिनों से बुखार है और डाक्टर की लिखी दवा लेने मार्केट पहुंचे, तो काफी भटकने के बाद दवा मिली, लेकिन कुछ दवाएं फिर भी रह गईं। इसी तरह सिटी के जगजीत सिंह ने बताया कि उनको पेट दर्द था, जिसे लेकर उन्होंने निजी क्लीनिक पर चैक कराया। यहां डाक्टर ने कुछ दवाएं लिखीं, लेकिन मेडिकल स्टोर्स बंद रहे, जिसके कारण अब वीरवार को यह दवाएं लेंगे। 

विज्ञापन

यह कहते हैं केमिस्ट शॉप संचालक 

मेडिलक स्टोर संचालक राजन, शुभम, बृजेंद्र मल्होत्रा, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार का कहना है कि सरकार ने जो आनलाइन दवाओं के लिए ई फार्मेसी शुरु की है, वह प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को बढ़ावा देगी। इस में कई पहलू ऐसे हैं, जिन पर काम किया जाना है, लेकिन यह योजना आनन फानन में शुरू की गई है। यही कारण है कि सरकार का ध्यान इन नेगेटिव बिंदुओं पर ध्यान दिलाने के लिए ही एक दिन का बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed