फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of Rs 36 lakh 70 thousand from a person in the name of plot sale

Ambala News: प्लाॅट की बिक्री के नाम पर व्यक्ति से 36 लाख 70 हजार रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 36 lakh 70 thousand from a person in the name of plot sale
अंबाला। प्लाॅट की बिक्री को लेकर 30 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित रोशन लाल की शिकायत पर आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल ने बताया कि रायेवाली निवासी परमजीत सिंह ने रकबा गांव कलरहेड़ी में रकबा 1012 वर्गगज की बिक्री का सौदा किया था। मुझसे 30 लाख 36 हजार रुपये नकद लेकर टुंडला निवासी बिटू, डिफेंस कॉलोनी निवासी ओंकार सिंह व सलिंद्र पाल के सामने फाइनल रसीद 24 अगस्त 2011 को लिखवा कर दी थी। इस जमीन के खरीद बारे बंत सिंह असल भूमि मालिक का इकरारनामा 27 जुलाई 2011 भी दिखाया था। परमजीत सिंह ने यह इकरार किया था कि जब भी रजिस्टरियां खुलेंगी करवा देगा, परंतु काफी दिनों तक रजिस्टरी नहीं खुली। काफी दिन बाद मुझे पता चला कि असल भूमि मालिक ने मेरे उक्त प्लाॅटों की रजिस्टरियां किसी अन्य व्यक्तियों के नाम करवा दी। बंत सिंह ने मेरे पूछने पर कहा कि परमजीत ने धोखा किया है और मेरी पूरी पेमेंट नहीं की थी। इसके बाद वर्ष 2011-2012 में परमजीत सिंह से पता किया तो उसने कहा कि जल्दी ही पूरी रकम हर्जाना सहित लौटा देगा। परमजीत सिंह की हेरा-फेरी से तंग आकर 10 जनवरी 2021 को एक शिकायत एसपी अंबाला को दी। जिसकी जांच पंजोखरा में हुई। जांच के दौरान परमजीत सिंह ने मुझे आश्वासन दिया कि उसकी विदेश से पेमेंट आनी है। शिकायत वापस लेने पर 36 लाख 70 हजार रुपये का चेक दे दिया। इसी विश्वास पर शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


दूसरे मामले में जेल गया था परमजीत, लौटने पर दी धमकी
शिकायतकर्ता ने बताया कि परमजीत सिंह ने यह भी आश्वासन दिया था कि यदि रकम नगद वापिस नहीं की तो नवंबर 2022 में चेक बैंक में लगवा कर अपनी राशि प्राप्त कर लेना। माह अक्तूबर-नवंबर में पता लगा कि परमजीत सिंह किसी राजेन्द्र नाम के व्यक्ति के केस में जेल में है। ऐसा पता लगने पर परमजीत सिंह द्वारा दिया गया चेक बैंक में लगाया तो वो बहुत पुराना हो गया था। जेल से लौटने के बाद जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed