फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of lakhs in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting a job
अंबाला सिटी। नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 12.65 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परशुराम कॉलोनी वासी आरोपी अरूण कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामले में गांव बलाना निवासी जागे राम ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह गांव बलाना के देवी मंदिर में पुजारी है। वह विश्वकर्मा मंदिर शहर कैथ माजरी में एक कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल शर्मा पंडित के माध्यम से अरूण कुमार से मिला था। जहां अरूण ने कहा था कि उसकी मंत्रियों आदि से अच्छी पहचान है। उसकी लड़की को शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। नौकरी लगवाने के नाम पर अरूण ने पांच लाख रुपये की मांग की। तय राशि में से दो लाख रुपये उसने गांव बलाना में नकद दिए और एक लाख की राशि अपने घर परशुराम कॉलोनी में दी।
विज्ञापन

राशि देने के बाद अरूण ने शिक्षा विभाग का नियुक्ति पत्र दिया। जागे राम ने शिकायत में बताया कि नियुक्ति पत्र के साथ अरूण उसकी बेटी को पंचकूला शिक्षा विभाग कार्यालय ले गया। जहां एक व्यक्ति ने नियुक्ति पत्र वापस लेते हुए कहा कि दो दिन बाद बेटी को नौकरी पर तैनात कर दिया जाएगा, लेकिन आजतक बेटी को नौकरी पर नहीं बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों को भी ठगा
जागे राम के जानकार बलविन्द्र निवासी रूपोमाजरा ने बताया कि उसके दामाद अनिश सिंह निवासी गांव अंधेरी नारायणगढ ने सिविल अस्पताल में चालक की नौकरी के लिए अरूण से मुलाकात की थी। अरूण ने शिक्षा विभाग में चालक की जगह खाली होने की बात कहते हुए नौकरी लगवाने पर जोर दिया। उसने कहा कि वह नौकरी लगवा देगा और 40 हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह मिलेगी। करीब 15 दिन में पूरा काम हो जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये लगेंगे। उन्होंने पांच लाख रुपये अरूण के खाते में डाल दिए। इसके बाद भी आजतक नौकरी नहीं मिली।
इसी प्रकार जागे राम के साले के लड़के मोहित निवासी जींद ने पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था। इसके लिए अरूण से 10 लाख रुपये में बात तय हुई थी। तीन लाख 50 हजार रुपये गांव धनौरी स्थित बैंक से अरूण के खाते में डाले थे और एक लाख 15 हजार रुपये नकद दिए थे। जागे राम ने बताया कि अरूण को दिए गए पैसे वापस करने के लिए कहा गया। अरूण ने दो चैक दिए, परंतु वह बाउंस हो गए। इस प्रकार उसके व उनके रिश्तेदारों के साथ करीब 12.65 लाख रुपये की ठगी हुई है।

जागे राम कि शिकायत पर आरोपी अरूण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अरूण कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड के आदेश जारी किए हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
-भीरभान सदर थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed