फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheated two lakhs by pretending to be a nephew living in Canada

Ambala News: कनाडा में रहने वाला भतीजा बनकर ठगे दो लाख

Fri, 05 Jan 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cheated two lakhs by pretending to be a nephew living in Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेक्टर-10 निवासी कंवलजीत कौर से उसका कनाडा में रहने वाला भतीजा बनकर 2 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पलवल के फिरोजपुर गांव निवासी विशाल व सागर के रूप में हुई। शातिर चोर पलवल में बैठकर विदेश में रहने वालों के रिश्तेदारों को फोन घुमाते थे और उनको झांसे में लेकर पैसे मंगवाते थे।
आरोपियों ने 6 जून 2023 को फोन कर बोला कि वह उनका भतीजा बोल रहा है और उसे दो लाख रुपये की जरूरत है। जल्द वो उसे वापस कर देगा। जैसे ही दो लाख डाले तो आरोपियों ने थोड़ी देर में 8 लाख रुपये ओर मांगे। ऐसे में महिला को शक हुआ तो थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर पैसों की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पता करेगी कि आखिर उनके साथ कौन-कौन शामिल था। पीड़ित कंवलजीत कौर ने बताया था कि 6 जून को फोन आया था और 12 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी थी। उसने बाद सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पलवल के फिरोजपुर गांव में दबिश देकर आरोपियों को दबोचा। दबिश देने वाली टीम में सेक्टर-9 थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लो सहित एएसआई गुरदेव सिंह आदि शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed