फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chaos prevails at the city railway station

Ambala News: सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Chaos prevails at the city railway station
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 22 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार का काम किया जा रहा है लेकिन इस दौरान प्रबंधन स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर ध्यान देना भूल गया है। सीसीटीवी से लेकर यात्रियों के बैठने के लिए भी प्रर्याप्त स्थान नहीं है। खाना खाने के लिए भी यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर बने ढाबों पर ही जाना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से अधिक ट्रेने आती- जाती हैं। इनमें करीब एक हजार से लेकर 1500 यात्री आवागमन करते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाएं ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी नहीं दिए दिखाई
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए कर्मचारी दोपहर के समय दिखाई नहीं देते है। जबकि स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की चौकी भी स्थापित है। शरारती तत्व स्टेशन पर घूमते नजर आते हैं। मुख्य द्वार पर न तो कोई मेटल डिटेक्टर है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि स्टेशन अधिक्षक जनकराज ने कहा है कि स्टेशन पर काम चल रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर ही काम हो रहा है।
विज्ञापन

बैठने और खाने की भी नहीं है व्यवस्था
प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के बैठने के लिए एक भी बैंच नहीं लगाया गया है। मजबूरन लोगों को खड़े होकर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। जबकि दूसरे प्लेटफार्म पर सिमेंट के बैंच रखे हुए हैं। यात्रियों के खाने के लिए भी कोई खास इंतजाम नहीं है स्टेशन पर चार स्टाल चल रही हैं। इनमें से एक अधिकतर बंद ही रहती है। बाकी की तीनों स्टाल पर सिर्फ चाय व बिस्कुट आदि मिलता है। स्टेशन पर एसी वेटिंग हॉल बनने जा रहा है। इसमें एक फूड कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी। इसके बाद यात्रियों को खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के अटे पड़े शौचालय
स्टेशन पर नए शौचालय का निर्माण कार्य तो चल रहा है। लेकिन वर्तमान में यात्रियों के लिए जो मोबाइल शौचालय बनाए गए हैं। वह गंदगी से अटे पड़े हैं। प्रबंधन ने शौचालयों की सफाई भी नहीं करवाई है। शरारती तत्व रात के समय शौचालय में तोड़- फोड़ करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed