फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chaos in the stadium, coaches are also less

Ambala News: स्टेडियम में अव्यवस्थाएं, कोच भी कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the stadium, coaches are also less
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है। यहां पर खिलाड़ियाें के लिए न तो व्यवस्थाएं हैं और न ही सिखाने के लिए कोच।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की बाइक से पेट्रोल भी चोरी हो रहा है। कई बार तो छोटे बच्चों की साइकिल चोरी होने के भी मामले सामने आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां पर कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। इतना हीं नहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल तक हो रहा चाेरी
स्टेडियम में आने वाले मोक्ष ने बताया कि वह यहां पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए आता है। पार्किंग में जब वह अपनी बाइक खड़ी करता है तो कई बार उसकी बाइक से पेट्रोल चोरी मिलता है। स्टेडियम में सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी नहीं हैं। इस कारण उसे जल्दी घर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगह- जगह उगी है घास

दीपक ने बताया कि वह भी स्टेडियम में अभ्यास के लिए आता है। दौड़ने के लिए जो ट्रैक बनाया गया है। उस पर कई जगह झाड़ियां उगी हुई हैं। इतना ही नाली के ऊपर जाल भी नहीं है। इस कारण अंधेरे में गिरने का खतरा बना रहता है।



रोशनी का इंतजाम नहीं

आयान ने बताया कि वह बॉक्सिंग की कोचिंग ले रहा है। रात के समय वह कई बार दौड़ने के लिए आता है। रात के समय स्टेडियम में रोशनी का प्रबंध सही नहीं होता। लाइटें पूरी तरह से नहीं जलती। इस कारण उसे देखने में परेशानी होती है।



अभ्यास के लिए नहीं स्थान

स्टेडियम में बन रहे स्वीमिंग का कार्य भी अभी तक अधूरा है। इसके साथ ही यहां पर बने बैडमिंटन कोर्ट भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण यहां पर ताला ही लटका रहता है। स्टेडियम में सिर्फ वुशू, वेट लिफ्टिंग और एथेलिटिक्स खेल का ही कोच है। इसके अलावा फुटबाल, बॉस्केटबॉल और अन्य खेलों के लिए कोई सरकारी कोच नहीं है। यहां पर फुटबाल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी एक निजी कोच के सहारे ही अपना खेल सीख रहे हैं।


वर्जन
घास और ट्रैक का काम जल्द ही करवा दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर भी विचार किया जाएगा। वहीं स्वीमिंग पूल को लेकर एचएसवीपी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।



-राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed