फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chants of 'Jai Jagannath' echoed... flowers showered upon the Rath Yatra.

Ambala News: गूंजा जय जगन्नाथ... रथ यात्रा पर बरसे फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Jagannath' echoed... flowers showered upon the Rath Yatra.
महाप्रभु जगन्नाथ की आरती उतारते पदा​धिकारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ओडिशा के पावन पुरी धाम की तर्ज पर वीरवार को अंबाला शहर में विश्वप्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ शुरू हो गई। इस मौके पर जय जगन्नाथ... के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर फूल बरसाए।
इस्कॉन अंबाला के तत्वावधान में आयोजित यह विशाल रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर निकाली जा रही है, जिसे देखने और भगवान के रथ को खींचने के लिए शहर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

पूरे मार्ग में हरे कृष्ण, हरे राम और जय जगन्नाथ के महामंत्र की गूंज से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर और भगवान की आरती उतारकर किया गया। इस्कॉन प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अंबाला शहर के भक्तों द्वारा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक परंपरा को जीवंत करते हुए इस वर्ष यह 16वीं भव्य रथयात्रा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा शाम 4 बजे रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर मानव चौक, जलबेड़ा रोड, सेक्टर 10 गेट नंबर 5 से होते हुए रात करीब 8:30 बजे सेक्टर 10 के सामुदायिक केंद्र पर संपन्न हुई। रथयात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ को 56 भोग अर्पित किए गए। जगह-जगह जलजीरा, खीर और फ्रूट चाट के स्टॉल लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भक्ति के इस महाकुंभ में मृदंग, झांझ और करताल की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दिव्य विग्रहों के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे।

महाप्रभु जगन्नाथ की आरती उतारते पदाधिकारी। संवाद

महाप्रभु जगन्नाथ की आरती उतारते पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed