फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chanting the mantra of Lord Shiva gives freedom from suffering: Chaitanya Maharaj

भगवान शिव का मंत्र जाप करने से कष्टों से मिलती है मुक्ति : चैतन्य महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chanting the mantra of Lord Shiva gives freedom from suffering: Chaitanya Maharaj
अंबाला सिटी। सुरेंद्र नगर के शिव शक्ति मंदिर में चल रही संगीतमय श्री शिव महापुराण सप्ताह अमर कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण में भगवान शिव कृपा के तीन मूलमंत्र बताए गए हैं। जिन भक्तों ने उसको अपने जीवन में धारण किया, उन पर भगवान शिव भोले की कृपा हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन

सनातन आचार्य ने कहा कि शिव महापुराण की कथा का श्रवण करने से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, विश्वास व निष्ठा बढ़ती है। भगवान शिव का मात्र मंत्र जाप करने से ही मनुष्य के जीवन में आने वाले कष्टों की मुक्ति हो जाती है। भगवान शिव की अराधना कर कई असुरों ने अपने जीवन का उद्धार किया है। जिनको वरदान देकर मोक्ष की प्राप्ति का मार्गदर्शन किया। भगवान शिव का नित समय जाप करने से शारीरिक कष्टों का निवारण होता है। वहीं मनुष्य को निरोगी काया का वरदान मिलता है।
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान शिव के भजन प्रस्तुत किए गए। जिन पर सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमे। कथा से पूर्व प्रतिदिन की तरह विधिवत कथा व्यास गद्दी का मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना की गई। कथा के समापन पर कथा व्यास आचार्य चैतन्य महाराज ने श्री सनातन पूजा समिति, पूर्वांचल सेवा समिति के सदस्यों सहित पार्षद सरदूल सिंह व समाजसेवी सदस्यों को भगवान शिव का प्रसाद स्वरूप स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंच पर उपस्थित साध्वी रमा शास्त्री, कोमल महाराज, पंडित रविंद्र नाथ तिवारी, रामबिहारी मिश्रा आदि को सम्मानित किया। सनातन धर्म मंदिर समिति दुर्गा नगर, पंचमुखी हनुमान व शिव मंदिर दुर्गा नगर के समिति सदस्यों सहित रामप्रसाद तिवारी, शिव शंकर चौरसीया, महेन्द्र कौर, सोनू, रीना, सीमा, रविन्द्र वर्मा, कवल सिंह फौजी, राम सिंह सैनी, कैप्टन कर्म सिंह, सतपाल कपूर सहित ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed