फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Change in weather of Haryana, Rain with strong winds in Ambala, people get relief from heat

हरियाणा के मौसम में परिवर्तन: अंबाला में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 15 Sep 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि अभी तक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि पर न आने से मानसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में नहीं बन पा रही थी। अब राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
Change in weather of Haryana, Rain with strong winds in Ambala, people get relief from heat
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। आसमान पर काली घटाएं छा गई और एकाएक बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज हवा भी चली। जिससे पिछले कुछ दिनों से हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्का जलभराव भी हो गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


इससे पहले भी दो बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिससे उत्तरी हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली थी। अभी तक अंबाला में 70 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि अभी तक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि पर न आने से मानसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन


मगर ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की तरफ सामान्य स्तिथि में आ जाने तथा बंगाल की खाड़ी में साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवा आने की संभावना से हरियाणा राज्य में शुक्रवार को मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया है। इसके बाद ही राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मनगरी में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली निजात

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे लगातार चल रही गर्मी से लोगों को निजात मिली है। हालांकि बारिश से शहर के कईं क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ और इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दी।पिछले करीब 20 दिन से लगातार गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोग परेशान होने लगे थे तो वहीं किसानों मेें भी मायूसी छाने लगी थी।

पिछेती धान की फसल में बारिश की बेहद जरूरत मानी जा रही थी और किसान इसका इंतजार कर रहे थे। आज बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी और माना जा रहा है कि इस बारिश का फसल में बड़ा फायदा होगा। वहीं धान की अगेती फसल की कटाई भी प्रभावित हो गई है तो अनाजमंडियों में आई धान भी भीग गई।  उमीद जताई जा रही है कि दिन में और भी बारिश होगी तो अगले एक-दो दिन और मौसम में बदलाव रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed