फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandrayaan 3: Home Minister Vij hummed on successful landing, mere pairon mein gugra do fir chal dekh le

Chandrayaan 3: सफल लैंडिंग पर गुनगुनाए गृहमंत्री विज, मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले

Thu, 24 Aug 2023 06:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 06:24 PM IST
सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। इस पर उन्होंने गीत गाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश है और यह पल नाचने-गाने का है।

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Home Minister Vij hummed on successful landing, mere pairon mein gugra do fir chal dekh le
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर अपने ही अंदाज में गीत गाकर खुशी जताई। उन्होंने मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले... गीत गुनगुनाया। विज ने सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और साथ ही पूरे देश को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश है और यह पल नाचने-गाने का है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत भी अब चांद क्लब का सदस्य बन गया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के बहुत से राज खुलेंगे और पृथ्वी के वायुमंडल और उससे सटे अंतरिक्ष की गतिविधियों को जानने में लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार कल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार 26 अगस्त को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। इसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। गृहमंत्री का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होता है। इसमें केवल दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं व शिकायतें सुनी जाती हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री प्रदेश भर से लोगों लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed