फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   chand-in-didar-carva-choth-vart

चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

Thu, 20 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Thu, 20 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
chand-in-didar-carva-choth-vart
करवा चाौथ्‍ा
अंबाला कैंट। रात में चांद का दीदार कर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोला और पति के हाथों पानी पीया। सुबह ही महिलाओं ने विधिपूर्वक व्रत रखा और दिन भर प्रति लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। बाजारों में चहल पहल रही, जबकि संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में करवा गीतों पर जमकर डांस किया। सुबह उठकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर देर रात्रि चांद को देख व्रत की परंपरा को निभाकर करवा चौथ का व्रत खोला गया। महिलाओं ने करवा चौथ त्यौहार की कई दिनों पूर्व से जोरों के साथ तैयारियां की हुई थी। शाम को करवाचौथ व्रत की एक-दूसरे के घर पर जाकर कथा को सुनाया। महिलाओं ने चंद्र देव के निकलने पर पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की भगवान से कामना करने के बाद अपने पतियों के चेहरे देख उनसे आशीर्वाद लेकर व्रत खोला।
विज्ञापन


वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी, अंबाला
करवाचौथ का त्योहार श्रद्धा और उल्लास पूर्वक मनाया गया। इसमें सोसायटी की अध्यक्ष वीना ढल्ल ने कहा कि इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। जिस प्रकार मेहंदी अपना रंग देकर हमारी हथेलियों को सजाती हैं, उसी प्रकार प्रत्येक इंसान को चाहिए कि वह भी दूसरों को संवारने का प्रयास करे, यही इंसानियत है। इस अवसर पर सोसायटी की अनेक सदस्य वीना चड्डा, नीतू वोहरा, विपिन नागपाल, रजनी कक्कड़, कोमल कक्कड़, प्रतिभा सिंह आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


संगीत क्लब, अंबाला सिटी
करवाचौथ पर अमर पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूनम धमीजा को करवा क्वीन चुना गया। इस दौरान संगीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पहुंची और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य पेश किया। दूसरी ओर, महिलाओं के लिए कई प्रकार की गेम्स, लक्की ड्रा आदि प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें पूजा जैन, रेणु जैन, विभा जैन एवं मिनल जैन को ड्रा के माध्यम से लक्की महिला के रूप में चुना गया।  इस मौके पर मीनू जैन एवं ममता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल महिला संगठन, अंबाला कैंट
महिला संगठन की प्रधान नीतू मित्तल ने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला में करवाचौथ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पूजन से हुई। उसके उपरांत डांडिया, तंबोला, सोलह सिंगार, फन प्रतियोगिताएं, करवा चौथ की कथा व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। नीतू मित्तल ने बताया कि यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर पूरा दिन निर्जला रहकर व्रत रखती है। उन्होंने सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधान अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।

अग्रवाल वेलफेयर क्लब, अंबाला कैंट
फिनिक्स क्लब में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने शामिल होकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। जिसमें महिलाओं ने अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर पारूल अग्रवाल, शैली अग्रवाल, वेणू सिंगला, नंदिता गुप्ता, अंजलि जैन, भावना कंसल, आरती गुप्ता, बबिता गुप्ता, मोनिका गोयल, महिमा गुप्ता, नीलम गोयल, प्राची जैन आदि मौजूद रही।


ब्राह्मण परिवार मिलन, अंबाला कैंट
करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में गंाधी मार्केट स्थित परशुराम भवन में ब्राहमण परिवार मिलन की महिलाओं द्वारा एक दूसरे को आकर्षक मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर परिवार की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उसके उपरांत सभा की सदस्य सुनीता पराशर का कहना है कि हर वर्ष परिवार की महिलाएं उत्सवों को परशुराम भवन में संयुक्त रूप से मनाया करेंगी। इस मौके पर मुक्ति शर्मा, सलोनी पराशर, स्तुति शर्मा, ममता शर्मा, सुषमा शर्मा, परमजीत शर्मा, सुनैना शर्मा, प्रवीन शर्मा, नीतू शर्मा, नीलम शर्मा, सुमन शर्मा, सरोज शर्मा, खुशी शर्मा, स्नेह शर्मा, प्रीति व अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed