फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   chain snaching

दस सेकेंड में टीचर के गले से झपटी चेन

Wed, 02 Mar 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 02 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
chain snaching

 इन स्नैचरों को अंबाला पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है, इसलिए पिछले कई दिनों से ये स्नैचर अंबाला में अपनी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दूसरी ओर, इन वारदातों के सामने अंबाला पुलिस भी बेबस दिखाई दे रही है, लेकिन उसके बावजूद अंबाला पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही स्नैचरों पर लगाम कसेंगे।

विज्ञापन

जग्गी कालोनी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

चैन स्नैचरों की एक और सनसनी खेज वारदात अंबाला सिटी के पॉश इलाके जग्गी कालोनी में सामने आई है। हैरानी की बात यह कि इस वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। इस वारदात मे बाइक सवार दो स्नैचरों ने एक महिला टीचर के गले से उसके घर के ठीक सामने चैन झपटी, उसके पति टीचर के साथ थे और एक्टिवा को स्टैंड पर खड़ा कर रहे थे। इससे बड़ी हैरानी की बात यह कि ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें स्नैचरों ने केवल 10 सैकेंड में अपनी वारदात को बेखौफ  अंजाम दिया। ये वारदात जग्गी कालोनी निवासी सरकारी स्कूल टीचर सन्तोष कुमारी के साथ घटी।

विज्ञापन

देखिए -दस सेकेंड में ऐसे दिया स्नैचिंग को अंजाम

-45 सैकेंड की इस फुटेज में स्नैचरों ने 9 सैकेंड में दिया वारदात को अंजाम और फरार हो गए

-शिक्षिका अपने पति के साथ एक्टिवा पर अपने घर की ओर आ रही हैं और दोनों अपने घर के बाहर रूकते हैं, टीचर एक्टिवा से नीचे उतरती है और पति एक्टिवा का स्टैंड लगाने लगता है

-9वें सैकेंड में फुटेज में एक काली बाइक दंपत्ति के पीछे आकर रूकती है। बाइक काली कमीज में काला हेलमैट पहने युवक चला रहा है, उसके पीछे काला बैग टंगा है, जबकि हल्की स्लैटी रंग की टी शर्ट और नीली जींस पहले युवक उसके पीछे बैठा है।

-10वें सैकेंड में पीछे बैठा नीली जींस वाला युवक उम्र करीबन 20 से 22 साल उतरता है और तेजी से महिला की ओर बढ़ता है

-13वें सैकेंड में युवक महिला के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है, चैन झपटने का टारगेट सैट करता है

-15वें सैकेंड में युवक महिला के गले पर झपटा मारता है और चैन कब्जे में लेता है

-17वें सैकेंड में चैन झपटने वाला युवक अपने साथी की बाइक की ओर लपकता है, बाइक सवार बाइक स्टार्ट रखकर हल्की धीरे-धीरे चल रहा होता है

-19वें सैकेंड में स्नैचर स्टार्ट बाइक पर लपककर बैठता और दोनों फरार हो जाते हैं।

-बाद में लडख़ड़ाती हुई महिला उसके पीछे भागती, पति भी एक्टिवा छोड़ पीछे दौड़ते हैं।

-शोर मचता है, घर से टीचर के परिजन और पड़ौसी बाहर आते हैं और दो युवक वहीं खड़ा एक्टिवा लेकर स्नैचरों का पीछा करने निकल जाते हैं, लेकिन स्नैचर तब तक फरार हो चुके होतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ये वारदात हो चुकीं

-अंबाला सिटी में पिछले दिनों स्नैचरों ने सिटी विधायक की चाची की कांचघर से चैन झपट ली थी, वह घर के बाहर खड़ी थी

-अंबाला कैंट में गोबिंद नगर में डाक्टर की पत्नी की चैन झपटी, महिला प्रिंसिपल दोस्त के साथ कर रही थी सैर

-गोबिंद नगर में ही सैर कर रहे व्यक्ति से मारपीट छीना था सोने का कड़ा

-कैंट थाने के पास सब्जी मंडी में महिला का झीना था थैला

-कैंट जानकी मारबल के पास महिला के गले से झपटी थी चैन

-विगत दिनों कैंट में इंडस्ट्रियल एरिया से गुजर रही युवती का छीना था पर्स

-कैंट विजय रत्न चौक के पास महिला से छीना था  पर्स

-सिटी में एक्टिवा सवार महिला से पुलिस लाइन में छीना था पर्स

-सिटी के मॉडल टाउन में विगत दिनों घर के बाहर खड़ी महिला के गले से झपटी थी चौन

-पीएनबी बैंक से रुपये निकालकर लेी जा रहे बुजुर्ग से छीना था नोटों का बैग

-इसी तरह सिटी व कैंट के विभिन्न बैंकों के बाहर से भी रुपये निकालने के बाद बैंक ग्राहकों से हुई है स्नैचिंग की वारदातें।


आज आएंगे नए डीसीपी

आज अंबाला के नए डीसीपी अरूण नेहरा पदभार संभाल रहे हैं। अंबाला के बढ़ रहे अपराधों के साथ-साथ स्नैचरों के हौंसले को पस्त करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगा। अंबाला के डीसीपी जश्नदीप सिंह रंधावा का तबादला होने के बाद अरूण नेहरा को अंबाला में नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। अरूण नेहरा आज अंबाला में पदभार संभालेंगे। इसलिए अंबाला के बढ़े आपराधिक ग्राफ को नीचे गिराने के साथ-साथ बेखौफ हो चले स्नैचरों पर भी नकेल कसना उनकी बड़ी चुनौती होगी।


ये कैसे सुरक्षा, जनता को जवाब दे पुलिस

अंबाला के समाज सेवी एचएस खालसा और वयोवृद्ध समाज सेवी एमएल शर्मा कहते हैं कि ये वारदात बड़ी चिंता का विषय है। मतलब जेवर पाकर बाहर निकलना तो दूर, घर के बाहर खड़े होना भी अब मुश्किल हो गया है। अंबाला पुलिस क्या कर रही है? आए दिन स्नैचरों की वारदातें सुनने व पढने को मिल रही है। अंबाला पुलिस के अफसर इसकी नैतिक जिम्मेदारी लें और अंबाला की जनता को बताएं कि आखिरकार उन्हे कब चोरों और स्नैचरों की घटनाओं से छुटकारा मिलेगा। कारोबारी चोरी की घटनाओं से, महिलाएं, युवतियां व बुजुर्ग स्नैचरों से दहशत में हैं। ऐसी वारदातें अंबाला पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं, पुलिस अफसर विशेष अभियान चलाकर चोरों, स्नैचरों को काबू कर अंबाला के लोगों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध करवाए।


पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों तलाश रही है, टीमें उन्हे ढूंढ रही है। जल्द ही इन स्नैचरों को काबू कर उन्हें सलाखें के पीछे किया जाएगा। पुलिस इलाके में गश्त भी बढ़ाएगी।

-गुरमेल सिंह, चौकी प्रभारी, बलदेव नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed