फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Certificate will be available in Abadi Deh and Lal Dore, corporation sought objections on 350 properties

Ambala News: आबादी देह व लाल डोरे में मिलेगा प्रमाणपत्र, निगम ने 350 संपत्तियों पर मांगी आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Certificate will be available in Abadi Deh and Lal Dore, corporation sought objections on 350 properties
नगर निगम कार्यालय। फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
अंबाला सिटी। आबादी देह व लाल डोरा संपत्ति धारकों को निगम की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। निगम में प्रमाणपत्र के लिए कुल 350 आवेदन पहुंचे थे, इनमें से निगम ने 246 आवेदन को अप्रूव किया है, जबकि 104 आवेदन को रद्द किया गया है। अब निगम की ओर से आवेदन करने वाले 350 लोगों की संपत्तियों की जानकारी को आपत्तियों के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया है। यह लोग 30 दिन में नगर निगम में अपील कर सकेंगे। 30 दिन के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र मिलने से संपत्ति को मिलेगी पहचान
यह प्रमाणपत्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे भविष्य में संपत्ति के स्थानांतरण, ऋण प्राप्ति, उत्तराधिकार और अन्य कानूनी कार्यों में सुविधा होगी। अभी शहर में इन क्षेत्रों के लोगों के पास अपनी संपत्ति का कब्जा तो है, लेकिन उनके पास संपत्ति का वैधानिक अधिकार नहीं है। यह प्रमाणपत्र जारी होने से संपत्ति को वैध पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन को लेकर आपत्ति मांगी गई है। यह आपत्ति 30 दिन के अंदर देनी होगी इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed