फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebration of cultural programs, message of drug-free Haryana

Ambala News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, नशामुक्त हरियाणा का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Celebration of cultural programs, message of drug-free Haryana
अंबाला शहर के पुलिस डीएवी स्कूल सभागार में सांस्कृतिक संध्या के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते क
अंबाला सिटी। साइक्लोथॉन एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम के अंतर्गत शुक्रवार शाम पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त डाॅ. शालीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उनके साथ एसपी जशनदीप सिंह रंधावा और एसडीएम सिटी दर्शन कुमार मौजूद रहे। डीसी डाॅ. शालीन ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों और अन्य लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे को दूर करने बारे हमें समाज में जागरूकता पैदा करनी होगी। समाज में हमारे आस पास कई कुरीतियां होती हैं, जिसमें नशा भी एक कुरीति है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में हमें मिलकर कार्य करना है। सांस्कृतिक संध्या में कला परिषद के कलाकारों, स्कूली विद्यार्थियों, जादूगर सम्राट सूर्य, लघु नाटिका व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से दूर रहने बारे संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed