{"_id":"62ab8843d737b7679409224c","slug":"celebrated-by-feeding-each-other-sweets-ambala-news-knl1117561133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे को मिठाई खिला मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे को मिठाई खिला मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वीरवार को विद्यार्थियों ने खुशी मनाई गई। विद्यार्थी मिठाई लेकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। वहीं, अध्यापकों और प्राचार्यों ने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शानदार रहा राजकीय स्कूल बलदेव नगर का परिणाम
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूल बलदेव नगर के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम 93.97 प्रतिशत रहा। इसमें आर्ट्स का 97.8 प्रतिशत, कॉमर्स का 100 प्रतिशत और नॉन मेडिकल का परिणाम 66.6 प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि नौ विद्यार्थियों ने मेरिट और 51 ने पहली डिवीजन में परीक्षा पास की है।
प्रेमनगर स्कूल के बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूल प्रेमनगर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 95.2 प्रतिशत रहा। 121 विद्यार्थियों ने पहली श्रेणी और 35 ने मेरिट में स्थान बनाया। कॉमर्स में दुर्गेश शर्मा ने 86.8 प्रतिशत, आंचल ने 80.8 प्रतिशत, राजीव शाम ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्ट्स में इमरान ने 89 प्रतिशत, गरिमा ने 84 और तान्या ने 80.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऐसे ही साइंस में चेष्टा ने 91.8 प्रतिशत, अश्विनी ने 90.6 प्रतिशत और चिराग ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
सनातन धर्म स्कूल में अंश ने पाया पहला स्थान
अंबाला। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड के प्रिंसिपल शशि कुमार शर्मा ने बताया कि 58 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। वहीं, 107 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान दर्ज किया। विद्यालय के वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, विज्ञान संकाय का 91.1 प्रतिशत रहा और कला संकाय का परीक्षा परिणाम 97.34 प्रतिशत रहा। अंश ने विद्यालय में प्रथम, गीता ने द्वितीय, मन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन उमाकांत, प्रबंधक प्रो. तारा चंद गुप्ता, महासचिव सुधीर बिंदलस ने सभी को बधाई दी। संवाद
सौ प्रतिशत रहा नंदलाल गीता विद्या मंदिर स्कूल का परिणाम
साहा। नंदलाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय के 50 बच्चों की मेरिट, 63 बच्चे 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के छात्र विश्व प्रताप ने जिले में ओवरआल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में विश्व प्रताप ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और लवली सैनी तृतीय रही। कॉमर्स संकाय में अनुष्का ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और महक वालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में मयंक प्रथम, मुस्कान सिंगला द्वितीय स्थान, वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संवाद
हर्षिता ने चमकाया सोहन लाल डीएवी स्कूल का नाम
अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 33 विद्यार्थियों ने मेरिट और 67 ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की। कॉमर्स संकाय में छात्रा हर्षिता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 487 (97.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए। छात्रा हर्षप्रीत कौर 471 (94.2 प्रतिशत) अंकों के साथ द्वितीय व छात्रा लावण्या 461 (92.2 प्रतिशत) अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। आर्ट्स संकाय में छात्रा कनिका ने 88 प्रतिशत प्रथम, छात्रा जशन प्रीत कौर 87.2 प्रतिशत अंक द्वितीय व छात्रा संजना 86.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा ने सभी को बधाई दी। संवाद
केपीएके महाविद्यालय में कनिका रही प्रथम
अंबाला सिटी। केपीएके महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रेखा गोयल भागी ने बताया कि 23 विद्यार्थियों ने मेरिट और 53 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा कनिका ने प्रथम स्थान, रियांशी द्वितीय व हर्षिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
कॉमर्स विभाग की मुस्कान रही अव्वल
अंबाला। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहटा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए। कॉमर्स विभाग से मुस्कान ने अकाउंट में 95 प्रतिशत प्रथम, सिद्धार्थ ने अकाउंट में 92 प्रतिशत व निधि ने हिंदी में 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और मनमीत सिंह ने व्यापार अध्ययन में 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कला संकाय के अंकित ने अंग्रेजी में 95 प्रतिशत पहला, शालू ने शारीरिक शिक्षा में 94 प्रतिशत अंक दूसरा और विकास ने शारीरिक शिक्षा में 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।