फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   celebrat holi with corona guideline

होली पर करें शिवे दूर मिलाएं न अंगों से अंग ताकि परिवार की खुशियों को कोरोना न कर पाए भंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
celebrat holi with corona guideline
होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों से रंग मिल जाते हैं...यह फिल्मी गीत आज भी प्रासंगिक है, लेकिन इस बार दिल मिलाते हुए एक दूसरों के अंगों से अंग न मिलाएं। दूर से ही नमस्ते करते हुए होली की शुभकामनाएं दें ताकि कोरोना का रंग आपके परिवार की खुशियों में भंग न डाल सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि फाग पर एक दूसरे को गले लगाने से बचें। हालांकि सार्वजनिक होली खेलने पर सरकार व प्रशासन ने पहले ही रोक के आदेश दिए हैं। रंगों की होली खेलने की बजाए फूलों की होली खेलें इससे दूरी भी बनी रहेगी और त्योहार भी अच्छे से मनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लगाने के नहीं जारी हुए आदेश
सार्वजनिक रूप से होली नहीं खेलने के आदेश तो सरकार ने जारी कर दिए हैं लेकिन जिले में सार्वजनिक होली खेलने से रोकने के लिए रविवार को भी जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू करने के लिए कोई भी आदेश जारी नहीं किए। ऐसे में किस तरह से सार्वजनिक होली खेल पर रोक लगाई जाएगी यह सोमवार को ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बीच श्रद्धाभाव से मनाया होलिका पर्व
फाग से एक दिन पूर्व रविवार को शहर में दिनभर जगह-जगह होलिका सजाई गई। जहां लोगों ने परिवार संग पहुंच होलिका दहन से पहले होलिका पूजन बढ़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान लोगों ने होलिका पूजन करते हुए परिवार के स्वास्थ्य की कामना की वहीं कुछ लोगों ने होलिका को कच्चा धागा बांधते हुए सर्वमंगल की कामना करते हुए देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की भी प्रार्थना की।

प्रदेश सरकार ने नागरिकों को परिवार के साथ घर में ही रहकर त्योहार मनाने को कहा है। सभी नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। यदि कोई कानून व नियमों की अवहेलना करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed