फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CCTV is mandatory at medical shops

Ambala News: दवा की दुकानों पर सीसीटीवी अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
CCTV is mandatory at medical shops
अंबाला सिटी। दवा विक्रेताओं के लिए औषधि विभाग एक बार फिर से सख्त हो गया है। दवाओं की बिक्री पर नजर रखने के लिए अब दवा विक्रेताओं को अब अपनी दुकानों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। ऐसे में अब जिन दुकानदारों ने सीसीटीवी नहीं लगाए। उनकी परेशानी बढ़ने वाली है। गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सिफारिश पर यह पत्र जारी किया है। विभाग ने लाइसेंस के लिए कैमरों का बिल भी अनिवार्य कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे लगे न होने या खराब पाए जाने पर लाइसेंस लेने में भी परेशानी हो सकती है। जिला अंबाला में होलसेल और रिटेल मिलाकर लगभग 1600 दवा विक्रेता हैं।
विज्ञापन

फिलहाल होलसेल दवा विक्रेताओं ने तो सीसीटीवी लगाए हैं, लेकिन आधे से अधिक रिटेल दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों में कैमरे नहीं लगवाए हैं। इन आदेशों के बाद अब इन दवा विक्रेताओं की परेशानी बढ़ सकती है। निर्देशों के अनुसार अगर कोई दवा विक्रेता निरीक्षण के दौरान दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाए पाया जाता है तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आदेशों के चलते यह पत्र जारी किया गया है और दवा से जुड़े कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है।
हेमंत ग्रोवर, औषधी नियंत्रक अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed