फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Caution: 32 found infected including students in the district

सावधान : जिले में छात्र समेत 32 मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Caution: 32 found infected including students in the district
अंबाला छावनी स्थित संत निवास में वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : Ambala
कोरोना की रफ्तार लगातार भयावह रूप धारण कर रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 21 दिसंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या केवल दो थी, जो एक जनवरी तक बढ़कर 110 हो गई। शनिवार को भी जिले में 32 नए सक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें रामनगर के एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं मुलाना से एक स्कूली छात्र भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 30 हजार 273 हो गई। अभी तक मिले कुल संक्रमितों में से 29 हजार 654 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो मरीजों को डिस्चार्ज किया है। कोरोना के कारण अभी तक 509 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे सक्रिय मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

यह है सक्रिय मरीजों की स्थिति
दिनांक मरीज
21 दिसंबर 02
22 दिसंबर 08
23 दिसंबर 10
24 दिसंबर 13
25 दिसंबर 15
26 दिसंबर 25
27 दिसंबर 28
28 दिसंबर 40
29 दिसंबर 47
30 दिसंबर 50
31 दिसंबर 80
01 जनवरी 110
कल से 15 से 18 साल के युवाओं को टीका लगाने की तैयारी
तीन जनवरी से 15 से 18 साल के युवाओं को टीका लगाने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। युवाओं को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कोई भी बच्चा टीका लगवाने से छूट न जाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को टीका लगाने का कार्य करेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जैसे न्होंने 100 प्रतिशत टीका लगाने का अपना लक्ष्य पूरे प्रदेश में सबसे पहले पूरा किया था। उसी कार्य को वह आगे भी जारी रखेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 2239 कोरोना से बचाव की डोज लगाई है। विभाग अभी तक 17 लाख 98 हजार 788 कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इसमें 9 लाख 23 हजार 728 पहली डोज तो 8 लाख 75 हजार 060 दूसरी डोज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में जाकर लिए जा रहे सैंपल
कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी बहुत से बच्चे कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ सैंपल लेने का काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 7 लाख 42 हजार 389 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें 6 लाख 61 हजार 063 आरटीपीसीआर तो 81 हजार 326 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।

संक्रमित लोगों की पहचान हो सके और उन्हें आइसोलेट किया जा सके, इसके लिए हमारी ओर से तेजी के साथ सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। वहीं तीन जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर भी पूरी टीम पूरी तरह से तैयार है।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।

अंबाला छावनी स्थित संत निवास में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग।

अंबाला छावनी स्थित संत निवास में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed